US ने ही ईरानी स्कूल पर किया था हमला? अमेरिकी रक्षा मंत्रालय करेगी जांच, रुबियो ने ईरान पर ही लगाया आरोप

Washington: ईरान में एक स्कूल पर हुए हमले की अमेरिकी रक्षा मंत्रालय जांच करेगा. यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी. रुबियो ने कहा कि ये जांच की जाएगी कि क्या ये वाकई अमेरिकी हमला था? दरअसल, मार्को रुबियो ने सोमवार शाम (भारतीय समय के अनुसार मंगलवार की सुबह) एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान बीबीसी के पत्रकार टॉम बेटमैन ने रुबियो से ईरान के स्कूल पर हुए हमले के बारे में सवाल उठाया था.

रक्षा मंत्रालय इस बात की जांच करेगा

रुबियो से सवाल किया कि क्या ट्रंप प्रशासन को इसके बारे में क्या जानकारी है? इस पर रुबियो ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट्स देखी हैं और रक्षा मंत्रालय इस बात की जांच करेगा कि क्या वह अमेरिका का हमला था. उन्होंने कहा कि अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को टारगेट नहीं करेगा. उन्होंने ईरान पर ही आरोप लगाया कि वो क्षेत्र में बेगुनाह लोगों को निशाना बना रहा है.

अगर ऐसा हुआ है तो दुखद है

टॉम बेटमैन ने जब उनसे पूछा कि अगर स्कूल पर हुए हमले में वाकई बच्चे मारे गए हैं तो इस पर वह क्या कहेंगे? इस पर रुबियो ने जवाब दिया कि अगर ऐसा हुआ है तो यह दुखद है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है. अमेरिका-इसराइल ने शनिवार 28 फ़रवरी को ईरान पर हमला किया. ईरानी अधिकारियों ने इस दौरान दावा किया कि इस हमले में मिनाब में लड़कियों के एक स्कूल को भी टारगेट किया गया.

आईआरजीसी बेस के पास है यह जगह

वहीं सामने आए वीडियो में एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के चारों ओर परेशान लोगों की भीड़ जमा दिखी. यह जगह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) बेस के पास है, जिसे पहले भी टारगेट किया जा चुका है. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक़ स्कूल पर हुए हमले में 153 लोग मारे गए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने रविवार को कहा कि वह इस घटना की रिपोर्ट्स की जांच कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. अबू धाबी से स्‍पेशल फ्लाइट में लौटे 300 भारतीय, आंखों से निकले खुशी के आंसू, आपबीती सुन भावुक हुए परिजन

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version