US के पेंसिल्वेनिया में भीषण कार एक्सीडेंट, 2 भारतीय छात्रों की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक भीषण कार हादसा हो गया. इस हादसे में 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है. अधिकारियों के अनुसार, पेन्सिल्वेनिया में हुई इस कार एक्‍सीडेंट में 2 भारतीय छात्रों की जान चली गई है. शनिवार सुबह हादसा तब हुआ जब एक कार पेड़ से टकराने के बाद एक पुल से टकरा गई. इस दौरान वाहन की अगली सीट पर बैठा एक यात्री घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया.

भारतीय दूतावास ने किया पोस्‍ट

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार को एक पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के दो भारतीय छात्र मानव पटेल (20) और सौरव प्रभाकर (23) की मौत हो गई. वाणिज्य दूतावास ने कहा कि, “इस दुख की कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. वाणिज्य दूतावास परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.”

पेंसिल्‍वेनिया राज्‍य पुलिस ने बताया…

लैंकेस्टरऑनलाइन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार की सुबह 7 बजे ब्रेकनॉक टाउनशिप में पेंसिल्वेनिया टर्नपाइक पर एक कार हादसे में युवा छात्रों की मौत हो गई. लैंकेस्टर काउंटी कोरोनर के कार्यालय और पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस ने बताया कि,  पटेल और प्रभाकर की मौत उनके वाहन के पेड़ से टकराने और पुल से टकराने के बाद हुई;. इसमें बताया गया है कि प्रभाकर वाहन चला रहा था. पुलिस के अनुसार, दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई.

ये भी पढ़ें :- IAF ने कैसे पाकिस्तानी एयरबेसों को किया तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ भारी नुकसान का खुलासा

 

 

Latest News

आज से नेशनल हाईवे पर ‘No Cash’ पॉलिसी लागू, UPI से 25% ज्यादा देना होगा टोल, तुरंत रिचार्ज या एक्टिवेट करवा लें FASTag

New Delhi: 10 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर नकद (Cash) लेन-देन का सिस्टम पूरी तरह खत्म कर...

More Articles Like This