‘अगर हॉर्मुज पर नजर रखा तो उड़ा देंगे’, ट्रंप ने दी ओमान को धमकी, ईरान ने भी दिया जवाब..!

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को सीधी धमकी दे डाली. अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि अगर ओमान ने ईरान के साथ मिलकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को कंट्रोल करने की कोशिश की तो अमेरिका उड़ा भी सकता है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ईरान ने हॉर्मुज इलाके में एक अमेरिकी कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने के लिए चार वन-वे अटैक ड्रोन भेजे थे.

दूसरी ड्रोन लॉन्चिंग यूनिट पर भी हमला

अमेरिकी सेना ने चारों ड्रोन रास्ते में ही मार गिराए. इसके बाद अमेरिका ने ईरान की एक दूसरी ड्रोन लॉन्चिंग यूनिट पर भी हमला कर दिया, ताकि आगे कोई और अटैक न हो सके. हमलों के बाद हॉर्मुज के पास स्थित ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में तीन धमाके हुए. फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे हुए इन धमाकों के बाद इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव करना पड़ा.

समुद्री माइंस लगाने की कोशिश

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा, ‘प्रिसीजन स्ट्राइक्स सीधे मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन ईरानी जहाजों पर की गईं जो समुद्री माइंस लगाने की कोशिश कर रहे थे. यह ऑपरेशन अमेरिकी सैनिकों को आसन्न खतरे से बचाने के लिए किया गया.’ इसी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कैबिनेट मीटिंग में ओमान को लेकर बेहद सख्त बयान दिया.

एक कथित ड्राफ्ट समझौते की खबर

ईरानी सरकारी मीडिया में एक कथित ड्राफ्ट समझौते की खबर सामने आई थी. दावा किया गया कि ईरान और ओमान मिलकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में समुद्री ट्रैफिक और टोल सिस्टम संभाल सकते हैं. यह खबर सामने आते ही ट्रंप भड़क उठे. उन्होंने कहा, ‘कोई इसे कंट्रोल नहीं करेगा. हम इस पर नजर रखेंगे. यह इंटरनेशनल वॉटर्स है. ओमान बाकी देशों की तरह व्यवहार करेगा, वरना हमें उन्हें उड़ाना पड़ेगा.’

इसे भी पढ़ें. Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बनेंगे नए CM

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version