दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों से तबाही, महिलाओं-बच्चों सहित 14 की मौत, वॉशिंगटन वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Lebanon War: एक बार फिर दक्षिणी लेबनान में इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच जारी तनाव भड़क उठा है. ताजा हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब वॉशिंगटन में दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा वार्ता की तैयारी चल रही है.

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर भीषण हवाई हमले किए हैं. इनमें तायर, सिडोन और नबातिएह जैसे इलाके शामिल हैं. तायर के पास एक ड्रोन हमले में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों और सिडोन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

सिडोन में हुए हमले में विस्थापित परिवारों के रहने वाले मकानों को भी निशाना बनाया गया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने इसे बेहद दर्दनाक और भयावह बताया है.

नबातिएह के पास एक अलग ड्रोन हमले में लेबनान सेना का एक सैनिक मारा गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं. वहीं, इस्राइल की ओर से भी एक सैनिक की मौत की पुष्टि की गई है,  जिसकी मौत हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में हुई.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को वॉशिंगटन में इस्राइल और लेबनान के सुरक्षा अधिकारियों के बीच बातचीत प्रस्तावित है. हालांकि, हमलों की तीव्रता ने इस वार्ता से पहले तनाव को और बढ़ा दिया है. इस्राइल ने हिजबुल्ला पर ड्रोन और रॉकेट हमलों को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है, जबकि हिजबुल्ला ने भी जवाबी हमलों का दावा किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version