अमेरिकी सेना ने खत्म किया ईरान में ऑपरेशन, कहा- पूरा हुआ हमले का दौर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Attack on Iran: अमेरिका ईरान में अपने लक्ष्यों को निशाना बनाने के बाद हवाई हमले रोक दिए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर हमारी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं, फिलहाल इन हमलों को दौर पूरा हो गया है और ऑपरेशन को खत्म कर दिया गया है.

अमेरिकी सेना की ओर से आए बयान में कहा गया है कि ये हमले ईरान की बिना वजह की आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं.अमेरिकी मरीन कॉर्प्स, वायु सेना और नौसेना ने उन ईरानी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिनसे अमेरिकी सेना और उस इलाके के पानी से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल जहाजों को खतरा था. फिलहाल अमेरिकी सेना सतर्क और तैयार है.

ट्रंप की धमकी के बाद हमले

बता दें कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर ये नए हमले, डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद किया हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि रुकी हुई बातचीत के लिए तेहरान को कीमत चुकानी होगी. दोनों तरफ से बढ़ते हमलों से युद्ध खत्म करने की कोशिशों के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है. वहीं, ईरान ने हमलों का जवाब देने की धमकी दी है.

हालांकि इससे पहले ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैनिक ठिकानों पर हमले किए थे. इसके कुछ घंटों बाद अमेरिका ने ईरान पर हमलों का सिलसिला शुरू कर दिया.बता दें कि इस हफ्ते यह तीसरी बार है, जब ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं. ये तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर गिरने के बाद ये शुरू हुआ और लगातार जारी है.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This