US: अमेरिका का बड़ा एक्शन, मैक्सिकन ड्रग्स माफिया ‘एल मेयो’ और ‘एल चापो’ का बेटा जोक्विन गुजमैन गिरफ्तार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में ड्रग्‍स तस्‍करों पर अधिकारियों ने बड़ा एक्‍शन लिया है. अधिकारियों ने सिनालोआ कार्टेल के प्रमुख दो शख्‍स को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को मैक्सिन सिनालोआ कार्टेल के सह-संस्थापक इस्माइल ‘एल मेयो’ जंबाडा और एल चापो के एक बेटे जोक्विन गुजमैन लोपेज को टेक्सास में अरेस्‍ट कर लिया गया. यह एक बड़ी गिरफ्तारी है. क्‍योकि यह मैक्सिको के आपराधिक दुनिया को नया आकार देने के साथ ही संभावित सत्ता-हथियाने वाले युद्ध की स्थिति में हिंसा को भी जन्म दे सकते है. आइए जानें कि एल मायो और जोक्विन लोपेज कौन हैं और उनकी गिरफ्तारी का क्या मतलब है.

ड्रग्‍स माफिया एल मेयो

इस्माइल ‘एल मेयो’ जाम्बाडा मेक्सिको के सबसे खतरनाक ड्रग्‍स माफियाओं में से एक है. इसकी उम्र करीब 70 के आस पास मानी जाती है. उसने एल चापो के साथ कुख्यात सिनालोआ कार्टेल स्‍थापित की थी. दशकों से वह ड्रग तस्‍करी में एक प्रमुख व्यक्ति रहा है. अपने कई अन्य साथियों के जैसे ही वह सुर्खियों से दूर रहा है. उसने ड्रग व्‍यापार में चालाकी और विवेक का मिश्रण किया है, जिससे वह अब तक पकड़ से बचा रहा है. वह काफी पुराने ढंग से काम करता है और धन, शक्ति के का प्रदर्शन भी नहीं करता है. उसका यहीं तरीका कई ड्रग्‍स माफियाओं के पतन का वजह रहे हैं.

जोक्विन गुजमैन लोपेज

एल मेयो के लो-प्रोफाइल पर्सनालिटी के बिल्कुल उल्‍टा जोक्विन गुजमैन लोपेज अपने तीसवें दशक में नई पीढ़ी का प्रतीक है. एल चापो का चार बेटों में से एक है जोक्विन गुजमैन लोपेज. चारों बेटों को लिटिल चैपोस के नाम से जाना जाता है. गुजमैन को अपने पिता का एक बड़ा साम्राज्य विरासत में प्राप्‍त हुआ है. साथ ही वह एक तड़क-भड़क वाली जिंदगी जीना पसंद करता है. हिंसा वाली प्रवृत्ति के लिए भी जोक्विन गुजमैन कुख्यात है. यही वजह है कि वह एजेंसियों का सबसे बड़ा निशाना रहा है. यह 50 लाख डॉलर का इनामी था.

गिरफ्तारी से क्या होगा असर?

जाम्बाजा और गुजमैन लोपेज की गिरफ्तारी से सिनालोआ कार्टेल में अस्थिरता उत्‍पन्‍न होने की संभावना है. ऐतिहासिक तौर पर प्रमुख हस्तियों की हिरासत से सत्ता का संघर्ष हुआ है, जो गुट के अंदर कंट्रोल के लिए होड़ मची हुई है. साल 2017 में अल चापो के प्रत्यर्पण के बाद से जांबाडा और लॉस चैपिटोस के बीच संबंध बिगड़ गए हैं. हाल का यह घटनाक्रम तनाव और भी बढ़ा सकता है. 50 से अधिक देशों में कार्टेल का ऑपरेशन चलता है. परिणामस्वरूप यह बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है.

ये भी पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’ में शामिल होंगे या नहीं? ‘व्हाइट हाउस’ ने दिया जवाब

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version