पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का ऐलान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका

Must Read

US Central Command : अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने घोषणा की और कहा कि वो आज सोमवार सुबह 10 बजे से ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी.

इस मामले को लेकर अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के मुताबिक अमेरिकी सेनाएं सोमवार को सुबह 10 बजे पूर्वी समय (ईस्टर्न टाइम) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात की नाकाबंदी शुरू करेंगी. ऐसे में अमेरिकी सेना का कहना है कि यह नाकाबंदी सभी देशों के जहाजों पर लागू की जाएगी, इसमें बताया जा रहा है कि अरब सागर और ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित सुविधाएं भी शामिल हैं.

ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 पर अमेरिकी नेवी से संपर्क

इसके साथ ही सेंटकॉम ने ये भी कहा कि वह गैर-ईरानी बंदरगाहों के जरिए होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के आवागमन में कोई बाधा नहीं डालेगा. Commercial Mariners (वाणिज्यिक नाविकों) को निर्देश दिए गए कि वो आधिकारिक नोटिस टू मरीनर्स प्रसारणों पर नजर रखें और ओमान की खाड़ी और होर्मुज के आसपास से गुजरते समय ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 पर अमेरिकी नेवी से संपर्क करें.

होर्मुज को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बयान

बता दें कि सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को रोकना शुरू कर देगा और साथ ही मेन टारगेट पर वो जहाज होंगे, जो अवैध टोल का भुगतान कर रहे हैं. इतना ही नही बल्कि कुछ घंटों बाद अमेरिकी सेना ने कहा कि वो सोमवार शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से नाकाबंदी लागू करना शुरू कर देगी.

हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह कदम कुछ जहाजों द्वारा कथित तौर पर चीनी युआन के उपयोग को लेकर उठाया गया है, जिसे लंबे समय से चले आ रहे पेट्रो डॉलर सिस्टम के लिए एक चुनौती माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर IRGC की कड़ी चेतावनी, बोला—दुश्मन की हर गलत हरकत के होंगे घातक परिणाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This