पेशावर में अमेरिकी दूतावास बंद करने का ऐलान, आखिर ट्रंप, पाकिस्तान से क्यों बनाने जा रहे हैं दूरी..?

Washington: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद करने का ऐलान किया है. जिससे अमेरिका के रुख में पाकिस्तान को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सुरक्षा चिंताओं के बीच अमेरिका ने यह बड़ा फैसला किया है, जिसे दोनों देशों के संबंधों और क्षेत्रीय हालात के लिहाज से अहम संकेत माना जा रहा है. इस बड़े सवाल का जवाब देते हुए अमेरिका ने कहा है कि पेशावर में दूतावास बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान के साथ उसके कूटनीतिक रिश्ते खत्म हो रहे हैं.

कर्मियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

अमेरिकी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को लेकर उसकी नीतियां और प्राथमिकताएं पहले की तरह ही मजबूत और स्थिर रहेंगी. अमेरिका ने अपने राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए पेशावर में अपने वाणिज्य दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा की है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ”अमेरिकी विदेश मंत्रालय पेशावर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा कर रहा है.

पेशावर में प्रत्यक्ष उपस्थिति में बदलाव

खैबर पख्तूनख्वा से राजनयिक संपर्क की जिम्मेदारी अब इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास को सौंप दी जाएगी.” बयान में कहा गया है, ”यह निर्णय हमारे राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा और संसाधनों के कुशल प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” इसमें यह भी कहा गया है कि पेशावर में प्रत्यक्ष उपस्थिति में बदलाव के बावजूद पाकिस्तान में अमेरिकी प्रशासन की नीतिगत प्राथमिकताएं कायम रहेंगी.

आर्थिक संबंधों को बढ़ावा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका खैबर पख्तूनख्वा के लोगों और अधिकारियों के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और अमेरिकी जनता के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक रूप से बातचीत जारी रखेगा. प्रवक्ता ने कहा, ”विदेश विभाग पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के माध्यम से इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में अपने शेष राजनयिक पदों के जरिए अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

इसे भी पढ़ें. बिहार में 7 मई को होगा ‘सम्राट’ कैबिनेट का विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण; PM मोदी रहेंगे मौजूद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version