39 ट्रिलियन डॉलर रिकॉर्ड…, कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, ट्रंप ने जंग में बहाया कितना पैसा?

US Debt : मिडिल ईस्‍ट हमले के दौरान अमेरिका का कर्ज 39 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, जब अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ युद्ध शुरू हुए कुछ ही हफ्ते बीते हैं. बता दें कि यह आंकड़ा ट्रंप प्रशासन की प्रतिस्पर्धी प्राथमिकताओं को उजागर करता है, इसमें बड़े पैमाने पर टैक्स कानून पारित करना, रक्षा खर्च और आव्रजन प्रवर्तन को बढ़ावा देना शामिल है, ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीदवार और राष्ट्रपति दोनों के रूप में कम करने का वादा किया था.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सरकारी कार्यालय ने बढ़ते सरकारी कर्ज के अमेरिकी नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया है. बताया जा रहा है कि इनमें कार के लिए उधार लेने की उच्च लागत, व्यवसायों के पास निवेश के लिए कम पैसा उपलब्ध होने से मजदूरी में कमी और वस्तुओं और सर्विसेज का अधिक महंगा होना शामिल है. हालात को देखते हुए उधार लेने और ब्याज का भुगतान करने की लंबी प्रवृत्ति अमेरिकियों को भविष्य में कठिन वित्तीय समझौतों का सामना करने के लिए मजबूर करेगी.

राष्ट्रीय कर्ज पहुंचा 40 ट्रिलियन डॉलर

बता दें कि पीटर जी. पीटरसन फाउंडेशन के अध्यक्ष और सीईओ माइकल पीटरसन ने अपने एक जारी बयान में कहा कि हमें विकास की इस चिंताजनक दर और अगली पीढ़ी पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण वित्तीय बोझ को पहचानना होगा. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि वर्तमान विकास दर पर हम चुनावों से पहले राष्ट्रीय कर्ज में आश्चर्यजनक 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, बिना किसी योजना के इस तेज गति से खरबों का उधार लेना से अस्थिरता और बढ़ेगी.

हालात को लेकर बोले व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार

इस मामले को लेकर व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट का कहना है कि ईरान में युद्ध पर अब तक 12 अरब डॉलर से अधिक खर्च हो चुका है और अभी तक यह भी स्‍पष्‍ट नही हुआ कि युद्ध कब समाप्त होगा और आगे कितना खर्च होने वाला है. यह कर्ज रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में बढ़ा है और कुछ ही समय पहले युद्धों, बड़े पैमाने पर महामारी खर्च और टैक्सों में कटौती से इसे बढ़ावा मिला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रीय कर्ज 5 महीने पहले 38 ट्रिलियन डॉलर और उससे 2 महीने पहले 37 ट्रिलियन डॉलर था.

इसे भी पढ़ें :- PM मोदी ने नवरात्र समेत विभिन्न त्योहारों पर दीं शुभकामनाएं, बोलें-मां दुर्गा की कृपा से सबका कल्याण हो

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version