ट्रंप के चुनाव जीतते ही एलन मस्क की बेटी जेना ने US छोड़ने का किया ऐलान, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
अमेरिकी चुनाव में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर सपोर्ट किया था. जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीत गए तो मस्क ने खुशी भी जताई. लेकिन, एलन मस्क की ट्रांस बेटी विवियन जेना विल्सन डोनाल्ड ट्रंप की जीत से खुश नहीं हैं. उन्होंने तो यह तक ऐलान कर दिया है कि अब वह अमेरिका में ही नहीं रहना चाहती हैं.
विल्सन ने बुधवार (6 नवंबर) को थ्रेड्स पर पोस्ट किया, “मैंने कुछ समय पहले ऐसा सोचा था, लेकिन कल मेरे लिए इसकी पुष्टि हो गई. मुझे नहीं लगता कि मेरा भविष्य संयुक्त राज्य अमेरिका में है. भले ही वह केवल 4 साल के लिए पद पर हों, भले ही ट्रांस-विरोधी नियम जादुई रूप से तुरंत लागू न हों. लेकिन जिन लोगों ने स्वेच्छा से इसे वोट दिया है, वे जल्द कहीं नहीं जा रहे हैं.” बता दें कि विल्सन ट्रांसजेंडर हैं और 2022 से अपने पिता से अलग हो गई हैं.
बता दें कि एलन मस्क की ट्रांस बेटी अपने पिता से दूर रहती हैं. सेक्स चेंज ऑपरेशन के बाद से ही दोनों के बीच रिश्तों में काफी दरार आ गई थी. आलम यह है कि दोनों कभी एक दूसरे से बात तक नहीं करना चाहते हैं. खुद जेना विल्सन ही कई इंटरव्यू में अपने पिता पर अलग-अलग तरह के आरोप भी लगा चुकी हैं.

इसे भी पढें:-एम्सटर्डम में फुटबाल प्रशंसक यहूदियों पर हिंसक हमला, कई घायल; 60 से अधिक गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version