अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर जारी, अब तक 24 लोगों की मौत, दैनिक तापमान के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे

Washington: अमेरिका के बड़े हिस्से में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है. न्यू जर्सी में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं, जहां अधिकारियों ने सप्ताहांत के दौरान गर्मी से जुड़ी 22 मौतों की घोषणा की है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अत्यधिक तापमान के कारण कुछ और मौतें इलिनोइस के कुक काउंटी और मिसिसिपी के हिंड्स काउंटी में भी दर्ज की गई हैं.मौसम वैज्ञानिकों ने देश भर में स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के बने रहने की चेतावनी दी है. इस कारण करीब चार करोड़ लोग अब भी ‘हीट अलर्ट’ के साये में हैं.

स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के बने रहने की चेतावनी

अत्यधिक गर्मी अमेरिका की सबसे जानलेवा प्राकृतिक आपदा है. मौतों का यह बढ़ता आंकड़ा यह बताता है कि लंबे समय तक पड़ने वाली भीषण गर्मी कितनी खतरनाक हो सकती है. मिडवेस्ट से लेकर पूर्वी तट तक फैले शक्तिशाली ‘हीट डोम’के कारण करोड़ों अमेरिकियों को कई दिनों तक असाधारण रूप से उच्च तापमान का सामना करना पड़ा है. इस वजह से हफ्ते भर से जारी यह गर्मी अब तक की सबसे जानलेवा मौसम संबंधी घटनाओं में से एक बन गई है.

सबसे प्रमुख रिकॉर्ड एयरपोर्ट पर दर्ज

राष्ट्रीय मौसम सेवा (एडब्ल्यूएस) ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस यानी चार जुलाई के अवकाश वाले इस सप्ताहांत दैनिक तापमान के पिछले रिकॉर्ड तोड़ टूट गए हैं. इनमें सबसे प्रमुख रिकॉर्ड अमेरिकी राजधानी में स्थित रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर दर्ज किए गए. यहां तीन जुलाई को 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, इसके बाद चार जुलाई को पारा सारे रिकॉडर् तोड़ते हुए 39.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा.

उच्च दबाव प्रणाली के कारण हीटवेव और गंभीर

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि लगातार बने एक उच्च दबाव प्रणाली के कारण यह हीटवेव और गंभीर हो गई है. इस प्रणाली ने पूर्वी अमेरिका के बड़े हिस्से में गर्म हवा को रोककर रख लिया है, जिससे दिन के समय तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच गया और रातें भी असाधारण रूप से गर्म रहीं. हाल के अध्ययनों में बढ़ते वैश्विक तापमान को उत्तरी अमेरिका, यूरोप और अन्य क्षेत्रों में आने वाली अधिक गंभीर हीटवेव की घटनाओं से जोड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें. राजस्थान में हादसाः अनियंत्रित ट्रेलर ने पांच लोगों को रौंदा, तीन बच्चों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version