भारत-अमेरिका के बीच जल्‍द ही कोई बड़ी डील होने के आसार, व्‍यापार वार्ता के लिए आज दिल्ली पहुंचेगा यूएस प्रतिनिधिमंडल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच जल्‍द ही कोई बड़ी डील होने के आसार है. दरअसल, टैरिफ को लेकर अमेरिका के मुख्य वार्ताकार आज यानी सोमवार की रात भारत पहुंचने वाले है और मंगलवार से दोनों देशों के बीच नई दौर की व्यापार वार्ता शुरू होगी. हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि दोनों देशों के बीच टैरिफ वार्ता कहां तक पहुंची है.

सरकारी सूत्रों की मानें तो इस बैठक से भारत-अमेरिका संबंधों में आ रही तल्खी को कम करने की उम्मीद है. वहीं, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर सकारात्मक संदेशों के आदान-प्रदान ने रिश्तों में गर्माहट का संकेत दिया था. दोनों देशों के बीच यह बैठक ऐसे समय में होने जा रहा है, जब अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, साथ ही रूस से तेल व्‍यापार करने को लेकर लगातार धमकिया दी जा रही है.

भारत-अमेरिका सहयोग आगे बढ़ने की संभावना

बता दें कि पिछले महीनों में अमेरिका द्वारा भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद वार्ता ठप पड़ गई थी. हालांकि अब दोबारा बातचीत शुरू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद सुलझाने और सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है. यह वार्ता वैश्विक आर्थिक माहौल और द्विपक्षीय रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

इसे भी पढें:-इस देश में विदेशी फिल्में देखने पर दे दी जाती है मौत की सजा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This

Exit mobile version