अमेरिका-ईरान जंग समाप्त ! ट्रंप ने किया शांति समझौते का ऐलान, शुक्रवार को लगेगी मुहर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग समाप्ति का ऐलान कर दिया है. उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ईरान के साथ समझौता पूरी तरह हो गया है. सभी को बधाई हो. अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलेगा. इसके अलावा वहां अमेरिकी नौसेना की घेरेबंदी भी खत्म होगी.

उन्होने बताया कि इस डील पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में मुहर लगेगी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच 60 दिनों का युद्धविराम (सीजफायर) शुरू हो जाएगा और दोनों में न्यूक्लियर समझौते के लिए बातचीत होगी. ईरान की ओर से भी युद्धविराम का ऐलान कर दिया गया है.

ट्रंप ने डील का किया ऐलान 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर ट्रंप ने लिखा कि मैं इस समझौते में शामिल सभी पक्षों को धन्यवाद कहता हूं. हालांकि, ईरान की तरफ से अभी इस डील को लेकर कोई बयान सामने नही आया है. वहीं, ट्रंप के ऐलान के कुछ देर बाद ही दोनों देशों की बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने भी समझौते के कंप्लीट होने की बात कही है.

ट्रंप ने कहा कि मैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के टोल फ्री ओपनिंग का ऐलान करता हूं. साथ ही मैं अमेरिकी नौसेना को होर्मुज से हटा रहा हूं. उन्होने कहा कि दुनिया के जहाज अब अपना इंजन स्टार्ट कर लें. अब तेल के कारोबार को होने दो. होर्मुज शुक्रवार से खुलेगा जब इस समझौते पर औपचारिक रूप से मुहर लग जाएगी.

ईरान ने क्या कहा?

वहीं इस समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) से पहले ईरान के उप-विदेश मंत्री ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच होने वाली 60 दिन की बातचीत इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका तीन वादे पूरे करे, खासकर ईरान के फ्रीज (जब्त) किए गए अरबों डॉलर के फंड को जारी करना. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, काजेम गरीबाबादी ने कहा कि इन वादों में नौसैनिक नाकेबंदी हटाना और खत्म करना, युद्ध और सैन्य अभियानों की स्थिति खत्म करना और ईरान के फ्रीज किए गए फंड को जारी करना शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि “60 दिन की बातचीत शुरू होना इस बात पर निर्भर करता है कि अमेरिका अपने वादों को पूरा करे.जब ईरान इन कदमों, खासकर वित्तीय वादों के पूरे होने की पुष्टि कर लेगा, तो तुरंत तकनीकी वर्किंग-ग्रुप की बातचीत शुरू हो जाएगी.

दोनों पक्ष तत्काल युद्ध रोकने पर सहमतः शरीफ  

इसके अलावा, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी इस डील के होने के बाद एक्स पर लिखा कि काफी लंबी बातचीत के हमें इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. दोनों पक्ष लेबनान सहित सभी मोर्चों पर तत्काल और स्थायी तौर पर युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं.

 

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version