जंग में अब पाकिस्तान के भरोसे ट्रंप, जानें कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल

Must Read

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को स्‍पष्‍ट संकेत देते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को समाप्त करने की बातचीत पाकिस्तान में हो सकती है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण का स्क्रीनशॉट साझा किया.

ऐसे में पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के दौरान लिखा कि  “अमेरिका और ईरान की सहमति के साथ, पाकिस्तान सम्मान के साथ तैयार है और इसे आयोजित करने के लिए सम्मानित महसूस करेगा. ताकि काफी लंबे समय से चल रहे संघर्ष का समाधान निकाला जा सके.” कुछ ही समय में ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. बता दें कि यह ट्रंप के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने बार-बार दावा किया था कि अमेरिका ने यह युद्ध पहले ही जीत लिया है.

पाकिस्तान में हो सकती है बातचीत 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप ने पहली बार बातचीत की बात सोमवार को कही थी, उसी लजके कुछ ही देर बाद पाकिस्तान को संभावित मेज़बान के रूप में देखा जाने लगा. इतना ही नही बल्कि ईरान के विदेश मंत्रालय ने पहले ट्रंप के दावों का मजाक उड़ाया कि बातचीत पहले ही हो रही है. लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ मित्र देशों ने अमेरिका से वार्ता का संदेश भेजा है.

कौन होगा ईरान प्रतिनिधि

फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अगर बातचीत होती है तो ईरान का प्रतिनिधि कौन होगा. इस मामले को लेकर संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ को ईरान का संभावित प्रतिनिधि माना जा रहा है. ट्रंप के मुख्य वार्ताकार उनके दोस्त स्टीव विटकॉफ़ और दामाद जेरेड कुश्नर इस सप्ताह ईरानी प्रतिनिधिमंडल से पाकिस्तान में मिल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी उनके साथ हो सकते हैं.

असीम मुनीर ने ट्रंप के दूतों से की मुलाकात

इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहले ही कहा था कि उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की. पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी ईरान के समकक्ष अब्बास अराघची से संपर्क किया. इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की भी बड़ी भूमिका बताई जा रही है, जो असल में देश चला रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व ओमान राजदूत इमरान अली चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि असीम मुनीर ने लगभग दो से ढाई हफ्ते पहले विटकॉफ़ और कुश्नर से बातचीत की थी, हालांकि मुनीर की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें :- US Iran War: ईराम ने अमेरिका को दिया कीमती तोहफा, गदगद हो उठे ट्रंप, युद्धविराम के दिए संकेत

Latest News

Aaj Ka Suvichar 28 August 2026: हर नई सुबह अपने साथ नई उम्मीद लाती है, पढ़ें जीवन बदलने वाले 10 शानदार सुविचार

Aaj Ka Suvichar 28 August 2026: आज के 10 शानदार सुविचार मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और सकारात्मक सोच पर आधारित हैं. पढ़ें ये प्रेरणादायक विचार और दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ करें.

More Articles Like This