आज भी मारेंगे, कल भी मारेंगे…ईरान पर लगातार तीसरी रात अमेरिका ने बरसाए मिसाइल, ट्रंप ने दी खुली चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran War Update: खाड़ी में एक बार फिर से जंग की आग भड़की उठी है. अमेरिका ने ईरान पर लगातार तीसरी रात बड़ा हमला किया हैं, साथ ही ट्रंप ने खुली चेतावनी दी है कि आज भी मारेंगे, कल भी मारेंगे. दुनिया की सबसे अहम समुद्री राह पर बढ़ते तनाव ने पूरे वैश्विक बाजार की चिंता बढ़ा दी है.

अमेरिका ने मंगलवार के तड़के ईरान पर एक बार फिर नए हमले किए. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार रात 2.15 बजे ईरान पर हमले शुरू हुए. यह लगातार तीसरी रात थी जब हमले किए गए. सेंटकॉम ने कहा कि “इन हमलों से ईरानी सेना को भारी नुकसान होगा और हॉर्मुज में आम लोगों और व्यापारिक जहाजों पर हमला करने की उसकी क्षमता कमजोर होगी.”

अटैक मोड में अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ समझौता अभी भी हो सकता है. लेकिन सोमवार को एक इंटव्यू में ट्रंप ने ही कहा कि कि “हम आज रात उन पर बहुत जोरदार हमला करेंगे और कल भी जोरदार हमला करेंगे.” यानी अब ट्रंप पहले से बोलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं.

हालांकि ईरान भी शांत नहीं है,  मंगलवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बताया कि ईरान ने हॉर्मुज में दो जहाजो पर हमला किया है, जिसमें भारत के एक क्रू मेंबर की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए. UAE के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि “देश के तेल टैंकर मोम्बासा और अल बहियाह पर ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया. ये जहाज हॉर्मुज के दक्षिणी समुद्री रास्ते से गुजर रहे थे, जो ओमान के समुद्री क्षेत्र में आता है.”

 

बता दें कि यह हमला ऐसे समय हुआ जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार को बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और ओमान पर नए हमलों की घोषणा की थी. वहीं, लड़ाई फिर बढ़ने की आशंका के वजह से कच्चे तेल की कीमतें 9 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई हैं.

अमेरिका ने शुरू किया ऑपरेशन फायर

इसी बीच व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि पिछले हफ्ते ट्रंप ने औपचारिक रूप से अमेरिकी संसद (कांग्रेस) को बताया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान फिर शुरू कर दिया है. इससे अमेरिका के रक्षा विभाग को संसद की मंजूरी के बिना अगले 60 दिनों तक इस क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई करने की अतिरिक्त अनुमति मिल गई. ऐसे में ट्रंप ने नतांज के पास स्थित पिकऐक्स माउंटेन नाम की गहराई में बनी परमाणु साइट को भी नष्ट करने की धमकी दी.

वहीं, पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों को शक है कि ईरान वहां बिना घोषणा किए यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) की एक नई सुविधा बना रहा है. ऐसे में ट्रंप ने ह्यू हेविट से कहा कि “ईरानियों से कह दो कि तैयार रहें. उन्हें बता दो कि हम आ रहे हैं और वे इसे रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर सकते.”

Latest News

Govinda New Movie: लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा! नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान, इस एक्ट्रेस को करेंगे लॉन्च

लंबे समय बाद गोविंदा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'रूपा' की घोषणा कर दी है. इस फिल्म के जरिए रानी स्वर्णकार बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, जबकि गोविंदा खुद फिल्म के निर्माता भी हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version