अमेरिकी सैनिक को मारने पर पुरुषों को मिलेंगे $30,000, महिलाओं को $60,000…, ईरानी सेना का बड़ा ऐलान 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War, $30,000 के इनाम का ऐलान,अमेरिकी

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच की जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं बल्कि ये और बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच ईरान ने बड़ा ऐलान iran किया है, उसने अमेरिका के सेनिको को पकड़ने या मारने के लिए अपने देश के नागरिकों को $30,000 देने की पेशकश की है. जबकि महिलाओं को यह राशि दुगनी यानी $60,000 है.

काफी अनुरोधों के बाद बनाई गई योजना 

IRNA सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईरानी सेना प्रमुख अमीर हातमी ने सैनिकों को पकड़ने के लिए $30,000 के इनाम का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह योजना इसमें शामिल होने के लिए “बड़ी संख्या में अनुरोधों” के बाद बनाई गई थी.

हातमी ने कहा कि “जो कोई भी हमलावर अमेरिकी सैनिक को मारता है या पकड़कर सौंपता है, उसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना से $30,000 या 5 अरब टोमन के बराबर इनाम मिलेगा.” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिकी सैनिकों को कब या कहां मारा या पकड़ा जाएगा. बता दें कि मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान संघर्ष की शुरुआत के बाद से, जमीन पर अमेरिकी सेना की तैनाती की कोई जानकारी नहीं मिली है, सिवाय उस समय के जब देश का एक वायुसेना का जवान नीचे गिर गया था.

इनाम में क्या क्या मिलेगा

इनाम को लेकर हतामी ने कहा कि “ऐसी कार्रवाई करने वाली साहसी ईरानी महिलाओं को केवल दोगुना इनाम ही नहीं बल्कि अमेरिकी सैनिक को मारने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को दोगुनी कीमत पर खरीदा जाएगा और उस व्यक्ति को एक नया हथियार दिया जाएगा. इसके अलावा उसे एक खास तरह के म्यूजियम में उस व्यक्ति के हथियार को रखा जाएगा.”

अभी क्या है युद्ध की स्थिति

हातमी ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिकी सैन्य ताकत के दावों की असलियत सामने आ गई थी. हतामी ने मध्य पूर्व से अमेरिका के हटने की अपने देश की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि”उन्हें अब फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी या होर्मुज जलडमरूमध्य में आने की इजाजत नहीं है.”

बता दें कि यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब 17 जून को हुए US-ईरान इस्लामाबाद समझौते के तहत तय 60 दिन की समय-सीमा खत्म होने वाली है. इस समझौते के तहत, 28 फरवरी से 40 दिनों तक चली लड़ाई के बाद ईरान और अमेरिका अस्थायी युद्धविराम और स्थायी समाधान के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए थे. हालांकि, युद्धविराम की स्थिति कमजोर बनी हुई है और तब से बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version