इस्लामिक स्टेट में अमेरिका और इराक की फौज, जॉइंट रेड में मारे गए 15 आतंकी, ISIS का प्रमुख नेता भी ढेर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iraqi Joint Raid: पश्चिमी ईराक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर बड़ी कार्रवाई की गई है. आईएस पर अमेरिका और इराक की फौज की रेड में लगभग 15 ऑपरेटिव्स (संचालकों) को मार गिराया गया है, जिसमें छह अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए है.

रिपोर्ट के अनुासार अमेरिका और इराक के सैनिकों द्वारा यह कार्रवाई इराक के अनबर रेगिस्तान में की गई. दोनों देशों ने साथ में मिलकर इस जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया, जो अमेरिका और इराक के बीच एक महत्वपूर्ण भागीदारी को दर्शाता है, क्योंकि अमेरिकी सेना इराक और सीरिया में अपने क्षेत्रीय नुकसान के बाद इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ़ लगातार प्रयास कर रही है.

सेंट्रल कमांड ने संभाली ऑपरेशन की कमान

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया कि उन्‍होंने जब आतंकवादियों पर हमला किया तब वो कई हथियारों, हथगोले और विस्फोटक के साथ लैस थे. जिसके बाद इराकी सुरक्षा बलों ने हवाई हमले किए, जिसमें कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ. उन्‍होंने ये भी बताया कि इस ऑपरेशन का लक्ष्य ISIS की क्षमता को बाधित और कम करना था.

महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

वहीं, इराकी सेना का कहना है कि हवाई हमलों ने आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें कई आतंकी मारे गए है उसमें से एक ISIS का प्रमुख नेता भी हैं. उन्‍होंने कहा कि इस हमले में हमने उनके सभी ठिकाने, हथियार और रसद सहायता को नष्ट कर दिया है. इस दौरान उनके पास से जो महत्वपूर्ण दस्तावेज, पहचान पत्र और संचार उपकरण मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है.”

80 से अधिक देशों का गठबंधन

आपको बता दें कि इससे पहले ISIS से निपटने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में 80 से अधिक देशों का एक गठबंधन बनाया गया था. जिसके कार्रवाई के बाद साल 2017 में आईएसआईएस ने इराक और 2019 में सीरिया में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र पर अपनी पकड़ खो दी थी. हालांकि, अभी भी इराक और सीरिया के अनवर रेगिस्‍तान में आतंकवादी कायम हैं, जबकि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर आतंकी हमले का दावा आईएसआईएस करता रहता है.

ये भी पढ़ें:-कोलंबो में NSA स्तरीय सम्मेलन का आयोजन, भारत की रणनीति से चीन की चाल होगी बेहाल

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version