‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’, ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल

US Israel Iran War: ईरान पर जारी अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुन्नी और शिया दोनों ही चरमपंथी हैं और पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं. उनका कहना है कि हम यह नहीं कह सकते कि यह समस्या अपने आप हल हो जाएगी.

इसके साथ ही हिजबुल्लाह को लेकर उन्होंने कहा कि हमने लेबनान सरकार को चेतावनी दी है कि वे आग से खेल रहे हैं. ऐसे में उन्‍होंने कहा कि अगर वे हिजबुल्लाह को निहत्था किए बिना उसे काम करने देते रहे तो इसका मतलब है कि वे अपना भाग्य खुद चुन रहे हैं. साथ ही अगर वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम कार्रवाई करेंगे. इस मामले को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि जमीनी स्तर पर यह कैसे किया जाएगा, इस बारे में मैं विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हिजबुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

ईरानी जनता के बिना शासन को नहीं गिराया जा सकता

मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या इजरायल ईरान में विपक्षी समूहों को हथियार देने की दिशा में काम कर रहा है? तो इस पर उन्‍होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ईरानी जनता के प्रयासों के बिना शासन को नहीं गिराया जा सकता और हमने उन्हें इस बात की जानकारी दे दी है. उन्‍होंने ये भी कहा कि मदद रास्ते में है. मैं आपको यह नहीं बता सकता कि अंत में क्या होगा. क्‍योंकि हम जानते हैं और हम समझते हैं कि आप भी आशा करते हैं कि यह शासन खत्म हो जाएगा. लेकिन अगर ये खत्म हो जाता है तो समस्या हल हो जाएगी.

पीएम नेतन्याहू ने कहा

बता दें कि इजरायली पीएम नेतन्याहू का कहना है कि दुश्मनों और दोस्तों के मामले में मैंने आपसे वादा किया था कि हम पूरे मिडिल ईस्ट को बदल देंगे और इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा. जानकारी के मुताबिक, अब हर कोई इसे स्वीकार कर रहा है, जिसमें हमारे पड़ोसी भी शामिल हैं, चाहे वे दुश्मन हों या दोस्त.

खामेनेई की जान की कोई गारंटी नहीं- इजरायली प्रधानमंत्री

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरान के नए सुप्रीम लीडर को चेतावनी दी और कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि मुज्तबा खामेनेई की जान की कोई गारंटी नहीं है. बता दें कि वर्तमान में इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गया है. ऐसे में नेतन्याहू ने कहा कि उनके (मुज्तबा खामेनेई) के लिए कोई लाइफ इश्योरेंस नहीं है. इसके साथ ही जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या इजरायल मुज्तबा खामेनेई और हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम को निशाना बनाएगा. ऐसे में उन्‍होंने जवाब दिया और कहा कि मैं किसी भी आतंकवादी संगठन के नेताओं के लिए जीवन बीमा पॉलिसी नहीं लूंगा उनकी जान की कोई गारंटी नहीं है.

इसे भी पढ़ें :- LPG सिलेंडर बुकिंग नियम बदले: शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन का अंतर, OTP से होगी डिलीवरी पुष्टि

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version