US News: अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप का जो बाइडन ने उड़ाया मजाक, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में होने वाले आम चुनाव को लेकर सियासी दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच, शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है और उनके दृष्टिकोण को देश के लिए अंधकारमय बताया. उन्‍होंने कहा, वह ट्रंप के प्रोजेक्ट-2025 के एजेंडे को बेनकाब करने के लिए अगले हफ्ते से अपना प्रचार अभियान फिर से शुरू करेंगे.

जो बाइडन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ सिलसिलेवार 13 पोस्ट की. उन्‍होंने कहा, उन्होंने दुर्भाग्य से ट्रंप के भाषण को देखा, जिसका उन्होंने फैक्ट चेक किया है और एक-एक दावों की शिनाख्त की है. बता दें कि बाइडन कुछ दिन पहले कोविड वायरस से संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद से वह अपने डेलावेयर स्थित आवास पर अलग रहे हैं. इस हफ्ते के आराम के बाद उनके अगले हफ्ते फिर से चुनाव प्रचार में उतरने की उम्मीद है.

बाइडन ने डोनाल्‍ड ट्रंप के भाषण का उड़ाया मजाक 

बाइडन ने गुरुवार को मिल्वौकी में रिपल्बिकन नेशनल कन्वेंशन में विपक्षी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप के मुख्य भाषण का मजाक उड़ाया और एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “मैं कोरोना के कारण घर में फंस गया हूं. इसलिए मुझे दुर्भाग्य से आरएनसी में डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को देखने का मौका मिला. वह किस बारे में बात कर रहे थे?”

बाइडन ने कहा, “उन्होंने (डोनाल्ड ट्रंप) हैनिबल लेक्टर की प्रशंसा की. डोनाल्ड, हैनिबल लेक्टर (अमेरिकी उपन्यासकार थॉमस हैरिस द्वारा बनाया गया एक चरित्र) असली नहीं था. वह एक नरभक्षी था.” इसके बाद बाइडन द्वारा किए गए इस पोस्ट को खूब लाइक और रीट्वीट मिले और पोस्ट वायरल हो गया. अपने आखिरी पोस्‍ट में बाइडन ने कहा, अगर आप मेरे साथ हैं, तो हमारे चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएं. इस पोस्ट में ट्रंप के साथ जेडी वैंस की तस्वीर के साथ एक पोस्ट है, जिसमें कैप्शन लिखा गया है- लोकतंत्र की रक्षा करें. ट्रंप-वैंस को हराएं.

यह भी पढ़े: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने PM मोदी से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version