US Kuwait Relation: विदेशों में बंद अमेरिकी कैदियों को वापस लाने में जुटे ट्रंप, कुवैत ने 8 बंदियों को किया रिहा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Kuwait Relation: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में रह रहे अवैध प्रवासियो को वापस उनके देश भेजने के बाद अब विदेशों से अपने नागरिको को अमेरिका ला रहे है. दरअसल, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अलग-अलग देशों में बंद अमेरिकी कैदियों की वापसी का अभियान चलाया है, जिसके तहत सभी कैदियों को वापस अमेरिका लाया जा रहा है.

ट्रंप के इसी अभियान के तहत कुवैत ने भी अमेरिकी कैदियों के एक समूह को रिहा किया है. बता दें कि कुवैत की ओर से मुक्त किए गए कैदियों में पूर्व सैनिक और सैन्य ठेकेदार भी शामिल है, जो मादक पदार्थों से संबंधित आरोपों कि कारण वर्षों से जेल में बंद थें. इसकी जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी द्वारा ही बुधवार को दी गई.

अमेरिका और कुवैत के बीच सद्भावना के संकेत

हालांकि कुवैत के इस कदम को दो सहयोगी देशों के बीच सद्भावना के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. बता दें कि ट्रंप प्रशासन के बंधक संबंधी मामलों के शीर्ष दूत एडम बोहलर द्वारा हाल ही में क्षेत्र की यात्रा के बाद इन कैदियों को रिहा किया गया है. दरअसल, अमेरिकी सरकार विदेशों में जेलों में बंद अपने नागरिकों को वापस लाने के निरंतर प्रयास कर रही है. वहीं, रिहा किए गए कैदियों में से 6 के साथ कुवैत से न्यूयॉर्क की उड़ान में जोनाथन फ्रैंक्स भी थे.

फ्रैंक्स ने जताया आभार

बता दें कि जोनाथान फ्रैंक्स एक निजी सलाहकार हैं, जो अमेरिकी बंधकों और बंदियों से संबंधित मामलों को देखते हैं. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि ‘‘मेरे मुवक्किल और उनके परिवार इस मानवीय कार्य के लिए कुवैत सरकार के आभारी हैं.’’ वहीं, इस संबंध में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नही दी है. वहीं, रिहा किए गए कैदियों के नाम भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.

इसे भी पढें:-Holi 2025: होली खेलने पर आखिर किसने दी थी इंदिरा गांधी को सजा, जानिए पूर्व PM से जुड़ा ये किस्सा

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version