भारत-अमेरिका व्या‍पार विवाद जल्द होगा खत्म, मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा बयान

US may cut reciprocal tariffs : अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत के चीफ इकॉनोमिक एडवाइजर वी.अनंत नागेश्वरन के दावे पर यकीन करें तो नवंबर के बाद टैरिफ में छूट के साथ अमेरिका भारत पर 25% पैनेल्टी टैरिफ को वापस ले सकता है. इतना ही नही बल्कि कहा जा रहा है कि अन्य टैरिफ को भी 25% से घटाकर 10-15% कर सकता है. जानकारी के मुताबिक आने वाले हफ़्तों में दोनों देशों के बीच बातचीत के दौरान यह मुद्दा सुलझ सकता है. बता दें कि दोनों दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने के कारण इस प्रकार की उम्मीदें लगी है. इस दौरान मीडिया रिपोर्ट ने उम्‍मीद जताते हुए कहा कि आने वाले 8-10 सप्ताह में टैरिफ की स्थिति लगभग सुलझ जाएगी.

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ शुल्क

जानकारी देते हुए बता दें कि पहले भी अमेरिका ने बाकी देशों की तरह भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा की थी, ऐसे में रूस के साथ भारत के तेल व्यापार से नाराज ट्रम्प ने भारतीय आयात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ की घोषणा की थी, जो कि अगस्त से लागू हो गया. इस मामले को लेकर भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार का कहना है कि अमेरिकी सरकार के साथ रिश्तों में लगातार सुधार आया है तो इसका परिणाम जल्द देखने को मिलेगा.

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version