अमेरिका की ये घातक मिसाइल बीजिंग को मिनटों में कर सकती हैं तबाह, जानें इसकी खासियत

US Minuteman-3 Missile : आज अमेरिका के परमाणु हथियार कार्यक्रम में मिनटमैन-3 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सबसे महत्वपूर्ण और घातक हथियार मानी जाती है. बता दें कि यह मिसाइल अमेरिका की सामरिक शक्ति का आधार है, ऐसे में इसकी खासियत की बात करें तो इसकी पहुंच, गति और वारहेड क्षमता इसे किसी भी आधुनिक देश के लिए गंभीर खतरा बना देती है. इसके साथ ही मिनटमैन 3 मिसाइल की मूल निर्माण लागत लगभग 70 लाख डॉलर है.

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, मिनटमैन-3 एक जमीन आधारित ICBM है, इसे Boeing Defense द्वारा बनाया गया था. इस मिसाइल को अमेरिकी रणनीतिक बलों के लिए ऐसी रीढ़ माना जाता है, जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट में अमेरिका को तुरंत जवाब देने की क्षमता देती है. जानकारी देते हुए बता दें कि इसे भूमिगत साइलो से लॉन्च किया जाता है. इतना ही नही बल्कि यह कुछ ही मिनट में उड़ान भर सकती है.

रूस से चीन तक पहुंच रखने वाली रणनीतिक मिसाइल

बता दें कि इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी रेंज है. इसके साथ ही यह बिना रोके हजारों किलोमीटर उड़कर ऐसे देशों तक पहुंच सकती है, जो कि अमेरिका से बिल्कुल विपरीत दिशा में स्थित हैं. यही कारण है कि यह रूस, चीन, मध्य-पूर्व और एशिया तक पहुंच रखने वाली प्रमुख रणनीतिक मिसाइल मानी जाती है.

रफ्तार इतनी तेज कि रोकना नामुमकिन

जानकारी के मुताबिक, मिनटमैन-3 की स्पीड लगभग Mach 20 बताई जाती है, जो करीब 24,000 किमी प्रति घंटे के आसपास बैठती है. बता दें कि इस मिसाइल के उड़ान भरने के बाद वर्तमान तकनीक वाले एयर-डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना लगभग असंभव हो जाता है. इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे तेज़ और घातक ICBM में गिना जाता है. इतना ही नही बल्कि यह उड़ान के दौरान ये तीनों वारहेड अलग-अलग दिशाओं में जाकर लक्ष्य को नष्ट कर सकते हैं. इससे इसकी विनाश क्षमता कई गुना बढ़ जाती है.

लंबी दूरी पर भी सही निशाना

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस मिसाइल में तीन स्तर वाले सॉलिड-फ्यूल रॉकेट मोटर लगे हैं. ऐसे में इस तकनीक का फायदा यह है कि मिसाइल को बिना किसी देरी के तुरंत लॉन्च किया जा सकता है. इसके साथ ही सॉलिड फ्यूल मिसाइल को स्थिर उड़ान और अधिक गति भी प्रदान करता है, जिससे यह काफी लंबी दूरी पर भी सही निशाना साधती है.

मिनटमैन-3 होता है इतना खतरनाक

इसी वजह से मिनटमैन-3 को इतना ख़तरनाक माना जाता है क्योंकि इसकी गति, रेंज, सटीकता और मल्टी-वारहेड क्षमता हर किसी की सुरक्षा प्रणाली को चुनौती दे सकती है. बता दें कि यह मिनटों में महाद्वीप पार कर सकती है और एक साथ कई बड़े शहरों को निशाने पर ले सकती है.

इसे भी पढ़ें :- नई श्रम संहिताएं और समुद्री कानून गोदी श्रमिकों के सुरक्षा और कल्याण को बनाएंगे मजबूत

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version