US immigration policy: अमेरिका में रह रहे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर बाइडेन कर सकते हैं ये ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US new immigration policy : अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन नई इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर बड़ा ऐलान करने वाले है, जिसका करीब 5 लाख लोगों पर प्रभाव पड़ने वाला है. बाइडेन के इस नीति (US new immigration policy) का उद्देश्य उन व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिकों के साथ उनकी शादी हो चुकी है.

दरअसल, हाल ही में डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स को लेकर निर्वासन की बात सामने आर्इ थी. ऐसे में बाइडेन की नई नीति उन लोगों को निर्वासन से बचाएगी और उन्हें वहां काम करने की भी अनुमति देगी, जिससे उन्‍हें नागरिकता मिलने की संभावनाएं बन जाएंगी.

योजना में हो सकती हैं ये मुख्य घोषणाएं

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी नागरिकों के अवैध जीवनसाथियों की सुरक्षा के लिए एक आदेश पारित किया जा सकता है, जिससे करीब 500,000 अवैध अप्रवासियों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. इस आदेश में कुछ महत्‍वपूर्ण घोषणांए की जा सकती है. जैसे- जो अवैध रूप से वहां रह रहे हैं लेकिन उन्‍होंने अमेरिकी नागरिकों से शादी की है ऐसे लोगों पर अब वहां से जाने का खतरा नहीं रहेगा. वह अपने परिवारों के साथ अमेरिका में रह सकेंगे.

वर्क परमिट के लिए भी होंगे पात्र

इससे पहले अमेरिकी नागरिक से शादी करने पर अप्रवासी अमेरिकी नागरिकता प्राप्त होती थी. हालांकि, इसके लिए उन्हें ग्रीन कार्ड का प्रोसेस कम्‍पलीट कर अपने देश लौटना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. नए कार्यक्रम के तहत परिवारों को कानूनी दर्जा प्राप्त करने तक देश में रहने की अनुमति होगी. साथ ही ये पति-पत्नी वर्क परमिट के लिए पात्र होंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से योगदान दे सकेंगे और अपने परिवारों की सहायता कर सकें.

भारतीय अमेरिकी नागरिकों पर भी पड़ेगा असर

कई अमेरिकी परिवारों में ऐसे भारतीय सदस्य भी शामिल हैं, जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं है. ऐसे में यह नीति उन्हें निर्वासन से बचाएगी. साथ ही कानूनी रूप से काम करने की क्षमता देगी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस नीति से अमेरिकी नागरिकों के करीब 5 लाख जीवनसाथियों को पैरोल इन प्लेस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा, जो उन्हें निर्वासन से बचाएगा.

इसे भी पढ़ें:- 24 साल में पहली बार उत्तर कोरिया के दौरे पर जा रहे पुतिन, अमेरिका के लिए क्यों बड़ी परेशानी?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version