चीन के अरमानों पर फिरेगा पानी, अमेरिका ताइवान को देगा 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नए हथियार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: चीन और ताइवान के बीच का तनाव जगजाहिर है. वहीं इस समय दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच खबर है कि अमेरिका ताइवान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ताइवान को नए हथियार बेचने को मंजूरी दी है. साथ ही अमेरिका ताइवान को सैकड़ों सशस्त्र ड्रोन, मिसाइल उपकरण और संबंधित साजो सामान भी भेजने जा रहा है. इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई.

नए हथियार बेचने को दी गई मंजूरी

अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नए हथियार बेचने को मंजूरी दी गई है. इन हथियारों में 291 अल्टियस-600एम प्रणाली शामिल हैं, जो मानव रहित हवाई वाहन या ड्रोन हैं. इनमें 720 स्विचब्लेड ड्रोन भी हैं. बयान में कहा गया है कि यह बिक्री ‘‘प्राप्तकर्ता के अपने सैन्‍य बलों को मॉडर्न बनाने और रक्षात्मक क्षमता बनाए रखने के निरंतर प्रयासों का समर्थन करके अमेरिकी राष्ट्रीय, आर्थिक और सुरक्षा हितों की पूर्ति करती है.’’ बयान के मुताबिक, यह ताइवान की सुरक्षा को बेहतर बनाने और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन और आर्थिक प्रगति को बनाए रखने में मदद करेगी.

अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर

यू कहें कि अमेरिका द्वारा ताइवान की मदद चीन के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करेगा. अमेरिका ने यह मंजूरी ऐसे समय में दी है जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है. मालूम हो कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और कहता है कि ताइवान पर नियंत्रण के लिए अगर बल का प्रयोग करना पड़े तो भी वह इससे पीछे नहीं हटेगा.

 ये भी पढ़ें :- फिर दिखा कनाडा का खालिस्तानी प्रेम, आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए संसद में रखा गया मौन

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version