US में ट्रंप प्रशासन के विवादित विज्ञापन पर सिख संगठनों का फूटा गुस्सा, ‘मिस्टर सिंह’ के संदर्भ की कड़ी आलोचना

Washington: अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के विज्ञापन पर विवाद बढ़ गया है. विज्ञापन में ‘मिस्टर सिंह’ को खुद देश छोड़ते दिखाया गया है. अधिकार समूहों ने इस विज्ञापन को नस्लवादी और अमेरिका-विरोधी करार दिया है. यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब गृह सुरक्षा विभाग अपने ‘सीबीपी होम’ कार्यक्रम के प्रचार अभियान में जुटा है. इस कार्यक्रम के तहत वे प्रवासी स्वेच्छा से अमेरिका से जाने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं.

एक्स पर एआई से तैयार तस्वीरों का इस्तेमाल

गृह सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस वाले वाणिज्यिक चालकों के खिलाफ अपने अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कृत्रिम मेधा (एआई) से तैयार तस्वीरों का इस्तेमाल किया, जिसमें भूरी दाढ़ी वाले एक व्यक्ति को दिखाते हुए संदेश लिखा गया है-‘हमारी सड़कों से दफा हो जाओ, ‘मिस्टर सिंह’ आपको वाहन चलाना नहीं आता.’ ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ (जानी मानी अमेरिकन-जापानी फिल्म) के मुख्य खलनायक किरदार ‘मेगाट्रॉन’ को ‘एलियंस’ की रिहाई के लिए बातचीत करते दिखाया गया है.

विदेशी नागरिकों के लिए ‘एलियंस’ शब्द का इस्तेमाल

अमेरिकी प्रशासन विदेशी नागरिकों के लिए ‘एलियंस’ शब्द का इस्तेमाल करता है. वीडियो में ‘मेगाट्रॉन’ सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अपराधों में शामिल ट्रक चालकों हरजिंदर सिंह, राजविंदर कुमार, बेकझान बेशेकीव, अखरोर बोजोरोव और जसवीर सिंह की रिहाई की मांग करता नजर आ रहा है. गृह सुरक्षा विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अगर आप इस देश में शत्रुतापूर्ण इरादे से कदम रखते हैं, तो यह जान लें कि हम अपनी रक्षा करेंगे. हम अमेरिकी मूल्यों की रक्षा करेंगे. हम अपने देश की रक्षा करेंगे.

खुद देश छोड़कर चले जाओ

एक अन्य पोस्ट में ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के मुख्य नायक ‘ऑप्टिमस प्राइम’ को गृह सुरक्षा विभाग का पहचान-चिह्न बाजू पर पहने हुए दिखाया गया है. वह भूरे रंग की दाढ़ी वाले व्यक्ति से कहता है- ‘खुद देश छोड़कर चले जाओ, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.’ विज्ञापन में ‘मिस्टर सिंह’ के संदर्भ की ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) और ‘सिख कोएलिशन’ सहित प्रमुख अधिकार समूहों ने कड़ी आलोचना की है.

इसे भी पढ़ें. जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पहुंचीं इंडिया टीम

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version