अमेरिका संग ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल हुआ भारत, कैसे नया किंग बनेगा इंडिया?

US- Pax Silica Alliance : अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में एक बड़ा ऐलान हुआ है. बता दें कि भारत शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका अलायंस में शामिल हो गया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह गठबंधन सेमीकंडक्टर (चिप), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और महत्वपूर्ण मिनरल की ग्लोबल सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाने के मकसद से बनाया गया है. बता दें कि दिसंबर 2025 में अमेरिका ने पैक्स सिलिका की शुरूआत की थी.

बता दें कि Pax Silica नाम का अपना एक मतलब है. Pax का अर्थ है शांति और स्थिरता. वहीं Silica का मतलब सिलिकॉन, जो कि आज के समय में आधुनिक कंप्यूटर चिप्स के लिए बेहद जरूरी रॉ मेटेरियल है. यानी यह गठबंधन तकनीकी स्थिरता और सुरक्षित डिजिटल फ्यूचर की दिशा में जरूरी कदम है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात कि इसका मकसद सेमीकंडक्टर, AI और महत्वपूर्ण मिनरल के सप्लाई चेन को अधिक सेफ बनाना है. बताया जा रहा है कि कोविड-19 महामारी और जियोपॉलिटिक टेंशन के बाद दुनिया ने महसूस किया कि चिप्स और तकनीकी उपकरणों की सप्लाई कुछ चुनिंदा देशों पर ज्यादा निर्भर है.

सहयोगी देशों के बीच नेटवर्क तैयार करने की कोशिश

ऐसे में यह नही कहा गया है कि यह गठबंधन चीन के तकनीकी प्रभुत्व को कम करने के लिए बनाया गया है, लेकिन इसे लेकर विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में चीन की बड़ी भूमिका रही है. इसके साथ ही Pax Silica Alliance सहयोगी देशों के बीच एक भरोसेमंद नेटवर्क तैयार करने की कोशिश है, इसके साथ ही यह पहल अमेरिका की इंडो-पैसिफिक रणनीति और टेक्नोलॉजी-आधारित साझेदारी मॉडल का हिस्सा मानी जा रही है.

गठबंधन में शामिल हुए ये प्रमुख देश

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के नेतृत्व में इस गठबंधन में जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इजरायल, ब्रिटेन, कतर के साथ संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश पहले से शामिल हैं. बता दें कि ये सभी देश तकनीकी इनोवेशन, चिप प्रोडक्शन, AI रिसर्च और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों में खास भूमिका निभाते हैं. इतना ही नही बल्कि अब भारत के शामिल होने से यह समूह और अधिक मजबूत हो गया है. क्योंकि भारत लगातार उभरती डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.

भारत के लिए बड़ा अवसर

रकुछ ही समय पहले भारत को इस समूह में शामिल होने का न्योता दिया गया था. ऐसे मे यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और AI सेक्टर के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है. माना जा रहा है कि भारत सरकार पहले ही सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की पॉलिसी लागू कर चुकी है. Pax Silica Alliance में शामिल होने से भारत को तकनीकी सहयोग, निवेश, अनुसंधान साझेदारी और सप्लाई चेन के डिमांड को पूरा करने के नए अवसर मिल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :- मैक्रों ने भारतीयों को दिया बंपर ऑफर, भारत से रिश्तों पर भी दुनिया को दिया मैसेज

Latest News

बांग्लादेश ने इस एयरलाइन को बोला No Entry? भारतीय उड़ानों के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र, यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

Dhaka: बांग्लादेश ने भारतीय बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर रोक दिया है. बताया...

More Articles Like This

Exit mobile version