वेनेजुएला में सैकड़ों कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ, कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने दी मंजूरी

Venezuela: हिरासत में लिए गए वेनेजुएला के नेताओं, कार्यकर्ताओं, वकीलों और कई अन्य लोगों की रिहाई हो सकती है. इससे कई वेनेजुएलावासियों की पीड़ा कम होगी. देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरूवार को आम माफी से संबंधित एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं.

इस कदम को बड़े बदलाव के संकेत

इस विधेयक पर हस्ताक्षर के साथ ही राष्ट्रपति ने एक तरह से यह स्वीकार किया कि सरकार ने सैकड़ों लोगों को राजनीतिक कारणों से जेल में रखा हुआ है. रोड्रिगेज के इस कदम को बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इससे पहले दक्षिण अमेरिकी देश के अधिकारी दशकों से किसी राजनीतिक कैदी को हिरासत में रखे जाने की बात से इनकार करते रहे हैं.

नीति में आया नवीनतम बदलाव

यह पिछले महीने देश की राजधानी काराकस में तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद नीति में आया नवीनतम बदलाव है. रोड्रिगेज ने पिछले महीने के अंत में विधेयक का प्रस्ताव रखा था. उन्होंने देश की विधायिका द्वारा इसे मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद ही इस विधेयक पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया.

सत्तारूढ़ दल द्वारा बनाया गया था निशाना

विपक्षी सांसद नोरा ब्राचो ने चर्चा के दौरान कहा कि यह एक बड़ा कदम है. इस कदम से विपक्षी सदस्यों, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और उन कई अन्य लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पिछले 27 वर्षों में सत्तारूढ़ दल द्वारा निशाना बनाया गया था.

पूर्ण क्षमादान प्रदान करना है

इस विधेयक का उद्देश्य वेनेजुएला में 1999 से राजनीतिक रूप से प्रेरित संघर्षों से चिह्नित विशिष्ट अवधियों के दौरान किए गए अपराधों के लिए लोगों को सामान्य और पूर्ण क्षमादान प्रदान करना है, जिसमें 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसा के कृत्य भी शामिल हैं. उस चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शन हुए और नाबालिगों सहित 2,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें. PM Modi AI Meeting: एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, भारत केंद्रित समाधान विकसित करने पर हुई…

Latest News

दुनिया की अर्थव्यवस्था के जोखिम व अवसर के दौर में सही समय पर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत- जयशंकर

New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब...

More Articles Like This

Exit mobile version