अमेरिका विमान हादसे में अब तक 19 की मौत, मदद के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Plane Crash: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान लैंडिग के दौरान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गई. जिसमें बाद विमान से आग की लपटें निकलने लगी और वो अनियत्रित होकर पोटोमैक नदी में जा गिरा. हहादसे के दौरान विमान में लगभग 64 लोग सवार थे, जिसमें से 4 क्रू मेंबर थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान दुर्घटना के बाद 4 लोगों का रेस्क्यू भी कर लिया गया है, जबकि नदी से 19 लोगों के शव को बाहर ‍निकाला गया है. वहीं, अभी मृतकों की संख्‍या और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

रनवे पर लैंडिग के दौरान हुआ हादसा

अमेरिकन एयरलाइंस का यह विमान विचिटा, कैनसस से उड़ान भरकर वॉशिंगटन डीसी की ओर आ रहा था, लेकिन रनवे पर लैंडिंग के दौरान यह विमान सैन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गया और यह हादसा हो गया. प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान के दाईं ओर अचानक झुका और फिर अचानक टकराने के बाद आग लग गई, जिसके बाद वो तेजी से नदी में जा गिरा.

डीसी पुलिस का बयान 

इस हादसे को लेकर डीसी पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना में मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) का हेलीकॉप्टर शामिल नहीं था. इस इमरजेंसी स्थिति में एमपीडी अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रही है.

अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ का बयान 

वहीं, अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट इसो ने डीसीए दुर्घटना को लेकर एक वीडियों जारी की है. जिसमें उन्‍होंने कहा है कि मुझे दुर्घटना में शामिल लोगों के बारे में चिंता हो रही है. हमारी कंपनी हर तरह की मदद करने को तैयार है. इसके लिए अमेरिकन एयरलाइंस के टोल फ्री नंबर 800-679-8215 पर कॉल कर सकते हैं. वहीं, अमेरिका के बाहर से कॉल करने वाले लोग अतिरिक्त फोन नंबरों के लिए news.aa.com पर जा सकते हैं.

इसे भी पढें:-Hush Money Case: ट्रंप ने अपनी दोष सिद्धि के खिलाफ कोर्ट में दायर की याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला

 

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version