अमेरिकी सेना वेनेज़ुएला के भीतर करेगी स्ट्राइक, ट्रंप की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मची हलचल

Washington: ट्रंप ने ड्रग तस्करी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच वेनेज़ुएला के भीतर स्ट्राइक करने की घोषणा की है. संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही वेनेज़ुएला के भीतर कई टारगेट्स पर स्ट्राइक को मंज़ूरी देंगे. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में एक कथित ड्रग-स्मगलिंग बोट पर अमेरिकी सेना की दूसरी स्ट्राइक को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

नशे से गई है 2 लाख से ज़्यादा अमेरिकियों की जान

ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ते ड्रग-ओवरडोज़ संकट को वेनेज़ुएला से जुड़ी तस्करी नेटवर्क से जोड़ा है. कहा कि पिछले साल 2 लाख से ज़्यादा अमेरिकियों की जान नशे से गई है और इसके लिए ज़िम्मेदार तस्कर अब भी सक्रिय हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका अब और नरमी नहीं दिखाएगा और कड़े कदम उठाए जाएंगे. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हालिया नौसैनिक कार्रवाई का बचाव करते हुए इसे सफल एंटी-नार्कोटिक्स मिशन बताया. उनका कहना है कि अमेरिकी फोर्सेज़ ने कैरेबियन में ड्रग तस्करी के नेटवर्क को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है और आगे की कार्रवाई इसी मिशन का हिस्सा है.

वेनेजुएला के ऊपर पूरा हवाई क्षेत्र बंद घोषित

इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के ऊपर पूरा हवाई क्षेत्र बंद घोषित कर दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे एयरलाइंस, पायलटों, ड्रग डीलरों और मानव तस्करों को खुली चेतावनी बताया. यह कदम वेनेजुएला की बिगड़ती सुरक्षा, बढ़ती सैन्य गतिविधियों और मादुरो शासन पर दबाव बढ़ाने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है. इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और क्षेत्रीय तनाव पर तत्काल असर पड़ सकता है.

पूरे क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है तनाव

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के इस कदम से पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है. इसे वेनेजुएला पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. यह कदम अमेरिकी विमानन नियामक द्वारा पिछले सप्ताह जारी की गई चेतावनी के बाद आया है जिसमें प्रमुख एयरलाइंस को वेनेजुएला पर उड़ान भरने के दौरान संभावित खतरनाक स्थिति के बारे में आगाह किया गया था.

इसे भी पढ़ें. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती आज, PM Modi ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Latest News

जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तारः चार नए मंत्रियों ने ली शपथ, LG मनोज सिन्हा ने की अध्यक्षता

Jammu-Kashmir cabinet expansion: आज श्रीनगर के लोक भवन में जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. शपथ ग्रहण समारोह की...

More Articles Like This

Exit mobile version