रूस की शर्त के सामने झुके राष्ट्रपति ट्रंप, युद्धविराम वार्ता के बीच बदला अपना सलाहकार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध विराम वार्ता को अंतिम रूम देने में लगे हुए है. इसी बीच रूस की मांग पर राष्‍ट्रपति ट्रंप ने रूस से बात करने के लिए अपने सलाहकार को बदल दिया है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने जनरल किथ केलॉग को रूस के लिए वार्ताकार से हटा दिया है. अब वह सिर्फ यूक्रेन के साथ ही वार्ता करेंगे. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अमेरिका यूक्रेन के हितों के मद्देनजर इस समझौते के लिए आगे बढ़ेगा, लेकिन राष्‍ट्रपति ट्रंप के बीते कुछ कदमों से लग रहा है कि वह पूरी तरह से पुतिन के शर्त के सामने झुक गए हैं.

रूस को कीथ केलॉग से थी आपत्ति

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा कि केलॉग राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेनी नेतृत्व के साथ सीधे तौर पर बातचीत करेंगे. उन्‍होंने आगे कहा कि वह उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं, और उनके बीच बहुत अच्छे कार्य संबंध हैं. क्रेमलिन को जनरल कीथ केलॉग पर आपत्ति थी और रूसी नेतृत्व उनसे सीधे बात नहीं करना चाहता था. इससे पहले ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से बात करने के लिए कीथ केलॉग को विशेष दूत नियुक्त किया था.

जेद्दा वार्ता से रखा गया था दूर

जानकारी दें कि कीथ केलॉग को यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता के लिए विशेष दूत नियुक्त किया गया था, लेकिन वह सऊदी अरब में हुई अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच बैठक में नहीं शामिल हुए थे. एनबीसी न्यूज ने एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी के हवाले से कहा था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगता था कि कीथ केलॉग यूक्रेन का सपोर्ट ज्‍यादा करते हैं.

यूक्रेन अमेरिका के बिगड़ते रिश्ते

वर्तमान में अमेरिका और यूक्रेन के रिश्‍तों में दूरी आई है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप और जेलेंस्की के बीच संबंध पिछले महीने उस वक्‍त और खराब हो गए जब ट्रंप ने यूक्रेनी नेता को ‘तानाशाह’ कहा और सवाल किया कि क्या वह वास्तव में शांति चाहते हैं. वहीं 80 वर्षीय केलॉग ने कीव में ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्हें यूक्रेन का ‘संघर्षशील और साहसी नेता’ .बताया था और कहा कि दोनों के बीच ‘व्यापक और सकारात्मक चर्चा’ हुई.

ये भी पढ़ें :- Weird Tradition: यहां पिता अपनी ही बेटी से रचाता है शादी, है रिश्तों को शर्मशार करने वाली कुप्रथा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version