मैं पीडोफाइल नहीं हूं…, खुद पर फायरिंग की घटना के बाद बोलने लगे ट्रंप

Must Read

US President Trump : वर्तमान में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में फायरिंग की घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहली विस्तृत प्रतिक्रिया दी है. साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि विपक्षी दल (डेमोक्रेटिक पार्टी) को भी आड़े हाथ लिया. बता दें कि देश में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा हमेशा से रही है, लेकिन वर्तमान में हालात को देखते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी की ‘हेट स्पीच’ देश के लिए कहीं ज्यादा खतरनाक है. ऐसे में उन्‍होंने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि ‘मैं रेपिस्ट नहीं हूं, मैंने किसी का रेप नहीं किया या पीडोफाइल नहीं हूं.’

इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी बताया कि ‘जैसे ही फायरिंग हुई, मैं और फर्स्ट लेडी मेलानिया तुरंत जमीन पर गिर गए. बता दें कि सुरक्षा बल (सीक्रेट सर्विस)ने  तुरंत मोर्चा संभाल लिया. उनका मानना है कि ‘मैं देखना चाहता था कि आखिर हो क्या रहा है. मैं बेहतरीन सुरक्षाकर्मियों से घिरा था, लेकिन शायद मैंने उन्हें थोड़ा और धीरे काम करने पर मजबूर कर दिया क्योंकि मैं स्थिति को समझना चाहता था.’ इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर आलोचना की जा सकती है, लेकिन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अच्छा काम किया.

हमलावर की फुर्ती पर ट्रंप ने कसा तंज

इस मामले को लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने हमलावर का मैनिफेस्टो पढ़ा है, जिससे पता चलता है कि वह ‘रेडिकलाइज़्ड’ (कट्टरपंथी) हो चुका था. ट्रंप का कहना है कि ‘वह पहले एक ईसाई विश्वासी था, लेकिन अचानक वह एक कट्टर ईसाई-विरोधी व्यक्ति बन गया. उसके स्वभाव में यह बदलाव बहुत डरावना था.’ उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर के भाई-बहन ने उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट पुलिस को पहले ही दे दी थी और उसका पूरा परिवार काफी परेशान था. इसके साथ ही ट्रंप ने हमलावर की फुर्ती पर तंज कसते हुए कहा कि ‘उसकी गति इतनी तेज थी कि NFL को उसे साइन कर लेना चाहिए.’

ईरान युद्ध में चीन निभा सकता है बड़ी भूमिका: ट्रंप

इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय तनाव पर कहा कि ईरान से जुड़े मामलों में चीन और बड़ी भूमिका निभा सकता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘चीन कुछ हद तक मदद कर रहा है, लेकिन वह और अधिक कर सकता है. हालांकि, मैं इस स्थिति से बहुत ज्यादा निराश नहीं हूं.’

ट्रंप ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सराहना की

ऐसे में सुरक्षा खामियों की आलोचनाओं के बीच ट्रंप ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सराहना की और कहा कि इतने बड़े आयोजनों में कमियां निकाली जा सकती हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने अपना काम बखूबी किया. साथ ही उन्‍होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि इन घटनाओं के बावजूद व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन भविष्य में भी जारी रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :- होर्मुज खोलने और युद्ध विराम का ईरान ने दिया प्रस्ताव, न्यूक्लियर वार्ता टालने को कहा

Latest News

केजरीवाल को बड़ा झटका, राज्यसभा ने राघव चड्ढा समेत AAP के सभी बागी सांसदों को दी मान्यता

Raghav Chadha: राजनीति जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जिसे सुनकर अरविंद केजरीवाल की आम...

More Articles Like This