US Presidential Election: बराक ओबामा के भाई ने पूर्व राष्ट्रपति पर लगाया स्वार्थी होने के आरोप, डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Presidential Election: अमेरिका हाल ही में राष्‍ट्रपति चुनाव होने है. इस चुनाव में कमला हैरिस और पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्‍कर है. इसी बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के चचेरे भाई एबोंगो मलिक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने का ऐलान किया है. दरअसल, मलिक ओबामा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि मैं मलिक ओबामा रिपब्लिकन पार्टी का पंजीकृत मतदाता हूं और मैं डोनाल्ड ट्रंप को वोट करूंगा. 

मेक अमेरिका ग्रेट अगेन कमाल का नारा

हालांकि इससे पहले जो बाइडन और हिलेरी क्लिंटन के समय में भी बराक ओबामा के चचेरे भाई मलिक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप का ही साथ दिया था. अमेरिकी मीडिया से बातचीत के दौरान मलिक ओबामा ने कहा कि वह ट्रंप को पसंद करते हैं क्योंकि वो दिल से बोलते हैं. उन्‍होंने कहा कि मेक अमेरिका ग्रेट अगेन एक कमाल का नारा है और मैं उनसे (ट्रंप) मिलना चाहूंगा. इसके साथ ही उन्‍होंने अपने चचेरे भाई बराक ओबामा की भी आलोचना करते हुए उन्‍हें स्वार्थी बताया.

मलिक और बराक में बिगड़े संबंध

मलिक ओबामा पेशे से एक अकाउंटेंट हैं. साथ ही जब उनके भाई बराक ओबामा राष्‍टपति थे तो वो व्हाइट हाउस भी गए. हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई.  साल 2022 में मलिक ओबामा ने बराक ओबामा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि बराक ओबामा का जन्म अमेरिका में नहीं हुआ था बल्कि वह केन्या के नागरिक थे, जिसके लिए उन्‍होंने ओबामा के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी पेश किए थे.

इसे भी पढें:-‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ ने बढ़ाई चीन की टेंशन, जानिए क्या है इसका कांग्रेस के शासनकाल से कनेक्शन…

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version