‘… मैं ही सबसे मजबूत कैंडिडेट’ जो बाइडेन ने अपनी ही पार्टी को दी नसीहत, कहा- बंद करिए नाटक

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Presidential Election: अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर राष्‍ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने से इनकार कर दिया है. साथ ही उन्‍होंने रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्‍ड ट्रंप को हराने के लिए खुद को मजबूत उम्‍मीदवार बताया है. इसके अलावा राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने एक पत्र में अपनी ही पार्टी को नसीहत दे डाली और सांसदों को नौटंकी बंद करने को कहा.

जनता एक बार फिर मुझे चुनेगी

दरअसल, चुनाव से पहले टीवी डिबेट में जो बाइडेन के कमजोर प्रदर्शन के बाद पार्टी के ही सांसद उन्‍हें राष्ट्रपति पद की दावेदारी से दूर होने का दबाव बना रहे हैं. उनका कहना है कि जो बाइडेन डोनाल्‍ड ट्रंप से मुकाबला करने में सक्षम नहीं हैं. इसके अलावा डेमोक्रेटिक पार्टी को आर्थिक मदद करने वाले उद्योगपति भी अब बाइडेन को इस रेस से हटाना चाहते हैं. इसी बीच जो बाइडेन ने डेमोक्रेट सांसदों को दो पेज का एक पत्र लिखकर कहा है कि आगे कैसे बढ़ना है इस मामले पर पिछले एक सप्ताह से खूब चर्चा हुई, लेकिन अब इसे खत्‍म करने का समय आ गया है.’

जो बाइडेन ने कहा कि ‘डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए मैं ही सबसे मजबूत कैंडिडेट हूं. जनता एक बार फिर मुझे चुनेगी. उन्‍होनें पार्टी सांसदों को नसीहत देते हुए कहा है कि ‘नाटक बंद करिए, मैं राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने वाला नहीं हूं.’

कमजोर अभियान से ट्रंप को होगा फायदा

राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के पास मात्र एक ही काम है कि डोनाल्ड ट्रंप को हराना. उन्होंने कहा चुनाव होने में 119 दिन बचे हैं. नवंबर में चुनाव होने वाला है, ऐसे में सबको मिलकर एक ही लक्ष्य पर काम करना चाहिए. कमजोर अभियान और अस्पष्टता की कमी से सिर्फ डोनाल्‍ड ट्रंप को फायदा ही होगा. समय आ गया है कि ‘हम सब एक साथ आएं, एकजुट होकर डोनाल्‍ड ट्रंप को हराएं.’

डेमोक्रेटिक सांसद कर रहे विरोध

मालूम हो कि 5 नवंबर 2024 को राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. चुनाव से पहले 27 जून को जो बाइडेन और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच टीवी डिबेट हुआ था जिसमें बाइडेन का परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा. इस वजह से जो बाइडेन की आलोचना हो रही है. कुछ डेमोक्रेट सांसद ही बाइडेन का खुलकर विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- रूस ने यूक्रेन पर दागे कई मिसाइल, राजधानी कीव समेत कई शहर तबाह; कई लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version