US: कैलिफोर्निया में मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, खरीदार बनकर पहुंचे अधिकारियों ने दर्जनों लोगों की बचाई जान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: इन दिनों देश ही नहीं विदेशों में भी इंसानों की तस्करी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. भारत के उत्‍तराखंड के बाद अब अमेरिका के कैलिफोर्निया से भी इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां कॉमिक-कॉन कार्यक्रम में सेक्स खरीदारों के वेश में आए गुप्त अधिकारियों ने मानव तस्करों के चंगुल में फंसे लोगों पर कार्रवाई की. बता दें कि सैन डिएगो कॉमिक-कॉन दुनिया के सबसे बड़े पॉप संस्कृति कार्यक्रमों में से एक है.

इस दौरान अधिकारियों ने एक 16 साल की लड़की सहित कई लोगों की जान बचाई. साथ ही 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया. स्थानीय सैन डिएगो पुलिस, संघीय अधिकारियों और नौसेना खुफिया से जुड़े एक टास्क फोर्स ने सभी को गिरफ्तार किया, जो विशाल पॉप संस्कृति सभा में सेक्स ट्रैफिकिंग का प्रयास कर रहे थे.

कॉमिक-कॉन कार्यक्रम में पुलिस का एक्शन

वहीं, कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने बताया कि इस दौरान दस पीड़ितों को बचाया गया, जिनमें से नौ अडल्ट थे. उन्‍होंने कहा कि यौन तस्कर ऐसे अपराध के लिए पीड़ितों का शोषण करने के लिए कॉमिक-कॉन जैसे बड़े पैमाने के आयोजनों का फायदा उठाते हैं.

पुलिस ने अपराधियों को किया गिरफ्तार

बता दें कि यह कार्यक्रम गुरुवार से रविवार तक चला था, जिसमें लगभग 135,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी. इस दौरान कॉमिक-कॉन के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह ऑपरेशन हमें बहुत परेशान करने वाला लगता है, इसके बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन हमें लगता है कि ये सभी गिरफ्तारियां कार्यक्रम के बाहर की गईं.

वहीं, सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने कहा कि एक साथ काम करते हुए हमारी टीम ने इस अपराध में शामिल होने वाले अधिक व्यक्तियों की पहचान की है और उन्हें गिरफ्तार भी  किया है.

यह भी पढ़ें:-Singapore: एक ऐसा देश जहां कीड़े खाने की प्रशासन ने दी इजाजत, तैयार होंगे 16 तरह के कीड़ों से बनी डिश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version