अब इन 36 देशों के नागरिक भी अमेरिका में नहीं कर सकेंगे एंट्री, विदेश विभाग के आंतरिक पत्राचार में खुलासा  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Travel Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन अपनी यात्रा प्रतिबंध नीति का विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसके तहत 36 और देशों के नागरिकों का अमेरिका में प्रवेश बैन हो सकता है. इस देशों की सूची में कई अफ्रीकी, कैरिबियाई और मध्य एशियाई देश शामिल हैं.

अमेरिका के विदेश विभाग के एक आंतरिक पत्राचार के मुताबिक, यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी आतंकवादियों से देश की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है. हालांकि इससे पहले भी ट्रंप प्रशासन ने एक आदेश जारी कर 12 देशों के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था.

इन देशों पर अमेरिका लगाएंगा प्रतिबंध

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्राचार में इन 36 देशों के बारे में करीब एक दर्जन से अधिक चिंताओं का उल्लेख किया गया है. इस दौरान कहा गया है कि यदि ये देश 60 दिनों के भीतर निर्धारित मानकों और आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते, तो उनके नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

अपने नागरिकों की विश्वसनीय तरीके पहचान नहीं करतीं कुछ देशों की सरकारें

इसके साथ ही, अमेरिकी विदेश विभाग ने ये भी चिंता जताई है कि कुछ देशों में सरकारें अपने नागरिकों की विश्वसनीय तरीके पहचान नहीं करतीं. कुछ देशों के पासपोर्ट की सुरक्षा भी संदिग्ध है. इसके अलावा, कुछ देश अपने उन नागरिकों को वापस लेने में सहयोग नहीं करते, जिन्हें अमेरिका से निर्वासित करने का आदेश दिया गया है.

उन्‍होंने कहा कि कई देशों के नागरिक अमेरिकी वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुक रहे हैं. साथ ही कुछ देशों के नागरिक अमेरिका में आतंकवादी गतिविधियों, यहूदी-विरोधी या अमेरिका-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

इसे भी पढें:-ईरानी हमले से मची तबाही देख आगबबूला हुए इजरायली पीएम, परमाणु बम को लेकर कह दी ये बात

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से बदलेंगे हालात, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version