अमेरिका में दो कनाडाई गिरफ्तार, पकड़ा गया आईएसआई से जुड़ा को‍कीन

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में कनाडा के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक बड़े टेरर फंडिंग नेटवर्क के तहत इन ड्रग्स को कनाडा भेजा था. अमेरिका में कनाडाई नागरिकों की गिरफ्तारी से इस बात की पुष्टि हो गई है कि आईएसआई का खालिस्‍तान से लिंक है.

तलाशी में मिला को‍कीन

शुक्रवार को अमेरिका के इलिनॉय राज्‍य पुलिस ने एक वॉल्वो ट्रक को जांच के लिए रोका था. शुरुआती तलाशी में ही पुलिस को कई चीजें ऐसी मिलीं, जिनसे आपराधिक साजिश का पता चल रहा था. इसके बाद ट्रक की गहनता से जांच की गई तो उसमें 1,100 पाउंड से अधिक कोकीन बरामद हुई. रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि पुलिस को ट्रक से तकरीबन 1,146 पाउंड कोकीन मिली है.

आईएसआई से जुड़ा है कोकीन का तार

दोनों आरोपियों की पहचान कनाडा के ओंटारियो के रहने वाले 27 वर्षीय वंशप्रीत सिंह और 36 साल के मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है. इन दोनों आरोपियों पर कोकीन की तस्करी, डिलीवरी के इरादे से कोकीन रखने और कोकीन रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को हेनरी काउंटी जेल में रखा गया है. अमेरिका में बरामद की गई इस कोकीन का तार आईएसआई से जुड़ा है.

कनाडा में ड्रग्‍स भेजता है पाकिस्‍तानी आईएसआई  

पाकिस्तानी आईएसआई ड्रग्स कनाडा भेजता है. वहां से आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग करता है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान खालिस्तानी चरमपंथी तत्वों और भारत विरोधी अभियानों का भी समर्थन करता है. इससे पहले सीएनएन-न्यूज18 ने बताया था कि कैसे कनाडाई ट्रक ड्राइवरों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की सप्‍लाई के लिए किया जा रहा है. ये ट्रक ड्राइवर मोटी रकम पाने के लिए अमेरिका में नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं.

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, बिना किसी वारंट के ISKCON के एक और पुजारी की गिरफ्तारी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version