US में तेज आंधी-धूल से दर्दनाक हादसा: 30 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराईं, 4 की मौत व 29 घायल

Washington: अमेरिका के कोलोराडो राज्य में धूल भरी भीषण आंधी से दर्दनाक हादसा हुआ. तेज हवाओं की वजह से उड़ती धूल से दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिसके चलते पुएब्लो के दक्षिण में इंटरस्टेट-25 पर 30 से अधिक वाहन आपस में ही टकरा गए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 29 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

एक के बाद एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त

घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. कोलोराडो स्टेट पेट्रोल के अनुसार यह हादसा मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग 10 बजे हुआ, जब अचानक तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार उठ खड़ा हुआ. वाहन चालकों को सड़क पर आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे एक के बाद एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते चले गए.

अत्यंत कम दृश्यता दुर्घटना का प्रमुख कारण

गश्ती दल की प्रवक्ता शेरी मेंडेज ने बताया कि अत्यंत कम दृश्यता को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है. हालांकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहत एवं बचाव कार्य में कई घंटे लग गए. हादसे में मरने वाले चारों लोग कोलोराडो के ही निवासी थे.

क्षेत्र में ‘रेड फ्लैग’ चेतावनी भी जारी

इनमें वाल्सनबर्ग के दो पुरुष, राई की एक महिला और प्यूब्लो की एक महिला शामिल हैं. अधिकारियों ने जांच और सफाई के लिए हाईवे के उत्तर की ओर जाने वाले हिस्से को लगभग 12 घंटे तक बंद रखा था. राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने इस दौरान क्षेत्र में ‘रेड फ्लैग’ चेतावनी भी जारी की थी, क्योंकि तेज हवाओं से जंगल की आग का खतरा भी बढ़ गया था. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और चेतावनी जारी होने पर विशेष सतर्कता बरतें.

इसे भी पढ़ें. 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 मार्च को होगा मतदान, जानिए कब आएगा परिणाम

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version