US के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति व बेटी की मौत, मदद की बजाय मिली थी अजीबोगरीब सलाह

Washington: अमेरिका के ओहायो राज्य में एक मोटल में भीषण आग लग गई, जिसमें एक भारतीय परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बचने के लिए परिवार ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, लेकिन आग और धुएं के कारण उनका दम घुट गया. यह परिवार मूल रूप से गुजरात के नडियाद का रहने वाला था. मृतकों की पहचान गुजरात मूल के एक हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और उनकी 20 वर्षीय बेटी ईशानी के रूप में हुई है. हालांकि इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के झुलसने की सूचना नहीं है.

डेस्क पर फोन कर मदद मांगी

यह परिवार करीब दो वर्ष पहले अमेरिका के वूस्टर में बस गया था. हितेशभाई स्थानीय ईकोनो लॉज मोटल में काम करते थे और परिवार वहीं रह रहा था. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1.30 बजे मोटल में आग लग गई. आग फैलने के बाद परिवार ने मोटल के फ्रंट डेस्क पर फोन कर मदद मांगी. उन्हें सलाह दी गई कि वे बाथरूम में जाकर पानी चालू रखें और वहीं सुरक्षित रहें.

धुएं के कारण उनका दम घुट गया

परिवार ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया लेकिन आग और धुएं के कारण उनका दम घुट गया. जब तक दमकल कर्मी वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर सके, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दमकल विभाग ने फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए कई प्रयास किए. आग पर बाद में काबू पा लिया गया. इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के झुलसने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की विस्तृत जांच में जुटी हैं.

इसे भी पढ़ें. थाईलैंडः बच्चे ने तीर्थयात्रियों पर चढ़ाया पिकअप ट्रक, आठ बौद्ध भिक्षुओं की मौत, कई घायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version