अमेरिका: टेक्सस में डकैटी के दौरान तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, दोषी को मौत की सजा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Texas Triple Murder Case: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. यहां टेक्सस में पड़ोसी के घर में डकैती के दौरान तीन लोगों की गोली मारकर मर्डर के दोषी व्यक्ति को इंजेक्शन देकर मौत की सजा दी गई. यह इस साल राज्य में दी गई पांचवीं मौत की सजा है.

40 साल के लेजेम्स नार्मन को बुधवार को हंट्सविले की जेल में जहरीला इंजेक्शन दिया गया. उसे सैमुअल राबर्ट्स, टिफनी पीकॉक और सेल्सो लोपेज की हत्या करने का दोषी ठहराया गया था. ये तीनों एडना में रहते थे.

गोलीबारी के मामले में केरसीन रेमी को भी दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गई थी. उसे अगले हफ्ते मौत की सजा दी जानी है.

नार्मन और रेमी को लगा था कि घर में कोकीन है और वे उसे चुराना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोई ड्रग्स नहीं मिला. हत्या के पांच महीने बाद, मेक्सिको से वापस अमेरिका में घुसने की कोशिश करते समय नार्मन को गिरफ्तार किया गया था.

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

Latest News

Numerology: मूलांक से जानें किसके साथ आपकी खूब जमेगी और किससे होंगे मतभेद, अपनी जन्मतिथि से करें पार्टनर का मिलान

Numerology Compatibility: अंकज्योतिष में मूलांक को व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और पसंद-नापसंद से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है...

More Articles Like This

Exit mobile version