जानें कब होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला?

New Delhi: भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. इस आखिरी मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव या कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिलने के संकेत दिए हैं.

एक भी मैच अब तक नहीं खेल पाए

वैभव सूर्यवंशी अफगा​निस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में एक भी मैच अब तक नहीं खेल पाए हैं. इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले के बाद उनकी टेंशन और बढ़ गई है. हालात देखकर तो ऐसा नहीं लगता कि उन्हें तीसरे टी20 मैच में भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल पाएगा. संजू सैमसन ने दूसरे टी20 मैच में जिस तरह की आक्रामक बैटिंग की है, उसके बाद उन्हें बाहर तो नहीं जाना चाहिए.

सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भी जीत लिया है, इसके साथ ही सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा हो गया है. हालांकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच अभी बाकी है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन केवल दस ही रन बनाकर आउट हो गए थे.

आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की कोशिश

उन्होंने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की कोशिश की और वे अपना कैच थमा बैठे. इसके बाद आशंका जताई जाने लगी थी कि उन्हें दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन पर विश्ववास जताया और दूसरे मैच भी उन्हें खेलने का मौका मिला. इस अवसर का संजू ने भरपूर फायदा उठाया.

इसे भी पढ़ें. लखनऊ में हिट एंड रन! कार के सामने आई युवती तो बोनट पर घसीटता ले गया युवक, आरोपी हिरासत में

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version