‘बिना संसद से पूछे उठाया कदम’, वेनेजुएला पर कार्रवाई को लेकर अपने ही देश में फंसे ट्रंप, मचा बवाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela Crisis: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका की राजनीति में हलचल मची हुई है. दरअसल, एक ओर जहां रिपब्लिकन नेता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को सही बता रहे हैं, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि यह कदम बिना किसी साफ योजना और बिना संसद से पूछे उठाया गया है.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और सरकार के दूसरे बड़े अधिकारियों ने सोमवार की देर रात कांग्रेस के नेताओं को वेनेजुएला में हुई सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी. अमेरिकी अधिकारियों की यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब यह सवाल उठ रहे हैं कि ट्रंप ने सांसदों से सलाह नहीं ली और यह भी साफ नहीं है कि अमेरिका वेनेजुएला को आगे कैसे संभालेगा.

रिपब्लिकन नेताओं ने किया समर्थन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैपिटल में हुई इस बंद बैठक में ज्यादातर रिपब्लिकन नेताओं ने ट्रंप के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने की कार्रवाई को सही बताया. वहीं कई डेमोक्रेट सांसद बैठक के बाद और ज्यादा सवालों के साथ बाहर निकले.

इसी बीच, ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के तट के पास अमेरिकी नौसेना के जहाज तैनात कर रखा हैं. इसके साथ ही अमेरिकी कंपनियों से वेनेजुएला के कमजोर हालात वाले तेल उद्योग में फिर से निवेश करने को कहा जा रहा है. बता दें कि कांग्रेस की मंजूरी के बिना वेनेजुएला में अमेरिकी सेना के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाला एक प्रस्ताव इस हफ्ते अमेरिकी सीनेट में वोटिंग के लिए पेश किया जाएगा.

इसे भी पढें:-‘मैं किडनैप किया गया राष्ट्रपति और एक युद्ध बंदी हूं’, अमेरिकी अदालत में बोले मादुरो

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version