वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 96 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले पिता-पुत्र, बचाव कर्मियों में जगी नई उम्मीद 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में बुधवार को आए जबरदस्त भूकंप के चार दिन बाद, रविवार को एक पिता और उनके बेटे को इमारत के मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया, जो अपनेआप में ही एक अजूबा है. विशेषज्ञों के अनुसार, देश में आए भूकंप के 72 घंटे बाद मलबे के नीचे पीड़ितों के जिंदा मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है. ऐसे में 96 घंटे तक फंसे होने के बाद भी दोनों का जिंदा निकल आना किसी करिश्मे से कम नहीं माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र मिट्टी से सने हुए थे. उनके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. शायद उन्होंने जिंदा रहने के लिए उतार दिए थे. इस घटना में बचने से इलाके में काम कर रहे फ्रांसीसी और अमेरिकी बचाव कर्मियों को उम्मीद जगी कि शायद उनकी मेहनत से कुछ और लोगों को नया जीवन मिल जाए. वहीं, दोनों के जीवित बाहर आने के बाद बचाव कर्मियों ने दोनों को एम्बुलेंस तक पहुंचाया. पिता-पुत्र को ला गुएरा में इमरजेंसी गाड़ियों के आस-पास भीड़ जमा हो गई.

इस बीच, फ्रांसीसी सिविल सिक्योरिटी के एक सदस्य ने कहा कि “वे बहुत कमजोर हैं, जैसा कि चार दिन तक मलबे में फंसे किसी भी मरीज के साथ होता है. इसलिए हम उन्हें फिर से हाइड्रेट करने और बाहर निकालने की प्रक्रिया के दौरान कई तरह की दवाएं देने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, और यह प्रक्रिया बहुत धीरे-धीरे चल रही है.”

भूकंप से अबतक 1450 लोगो की जा चुकी है जान

बता दें कि बुधवार को वेनेजुएला में आए भूकंप से यह तटीय राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था, जिसमें कम से कम 1,450 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग लापता हो गए. उन्हें बचाने के लिए टीमों ने 12 घंटे तक कड़ी मेहनत की; उन्होंने मलबे के बीच फंसे पीड़ितों तक पहुंचने के लिए खास सर्च कैमरों का इस्तेमाल किया और अस्थिर मलबे के बीच सावधानी से काम किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version