वेनेजुएला में भूकंप के बीच ट्रंप ने किया मदद का ऐलान, बताया नया दोस्त, बोले- हम हरसंभव सहायता को तैयार

Washington: पीएम मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वेनेजुएला में भूकंप की घटना पर दुख जताया है. साथ ही ट्रंप ने वेनेजुएला की मदद का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है और वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति से पहले पीएम मोदी ने भी वेनेजुएला की घटना पर दुख जताया है.

कराकास समेत कई इलाकों में अफरा-तफरी 

भूकंप की तबाही ने वेनेजुएला को झकझोर कर रख दिया. गुरुवार को देश के उत्तरी तट के पास आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती रिपोर्ट्स में सामने आया कि कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं. तेज झटकों के कारण लोग अपने परिवार और पालतू जानवरों को लेकर घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर जमा हो गए.

बहुमंजिला इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना के बाद सामने आए वीडियो में कई बहुमंजिला इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही हैं. कुछ इमारतें पूरी तरह नहीं गिरीं, लेकिन इतनी झुक गई हैं कि उन्हें अब सुरक्षित नहीं माना जा सकता. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक मुख्य भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई. इससे ठीक 40 सेकंड पहले 7.2 तीव्रता का एक झटका भी आया था, जिसे फोरशॉक माना जा रहा है. भूकंप का केंद्र मोंटालबान से करीब 28 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. इसी इलाके में वेनेजुएला की कई बड़ी तेल रिफाइनरियां भी स्थित हैं.

फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कराकास की कई इमारतों के ढहने और दीवारों के टूटने के दृश्य दिखाई दिए. कई इलाकों में धूल का गुबार छा गया. बड़े पैमानों के मौत की आशंका जताई जा रही है. भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरुआत में प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स समेत आसपास के इलाकों के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया था. बाद में हालात की समीक्षा के बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया गया और साफ किया कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

इसे भी पढ़ें. Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही के बीच जानिए दुनिया के 5 सबसे खतरनाक भूकंप, जब धरती फटी और लाखों जिंदगियां मलबे में दफन हो…

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version