Venezuela: आगामी चुनाव में कुर्सी बचाने के लिए समर्थन जुटा रहे मादुरो, कहा- गृह युद्ध से बचने के लिए देनी होगी चुनाव में जीत की गारंटी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela: वेनेजुएला में 28 जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान होने हैं. ऐसे में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपनी कुर्सी को बचाने में जुटे हुए है, क्‍योंकि आने वाले दिनों में उनकी कुर्सी पर खतरा मंडराते हुए नजर आ रहा है.

बता दें कि मुदरो ने साल 2013 में सत्ता संभाली थी. उन्होंने विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सैनिको को तैनात करने में तनीक भी संकोच नहीं किया. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और प्रमुख उद्योगों को नियंत्रित करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को भी उन्‍होंने सम्मानित किया. ऐसे में अब जब मादुरो की पकड़ सत्ता पर ढीली पड़ रही है तो सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडर अपनी वफादारी दिखाने के लिए पहले से कहीं अधिक मेहनत कर रहे हैं.

व्लादिमीर पाडरिनो लोपेज को किया सम्मानित

वहीं, हाल ही में सरकार के नियंत्रण वाले टेलीविजन चैनल पर मादुरो पुलिस अधिकारियों के एक समारोह में भाग लेते हुए देखा गया था. इस दौरान उन्होंने दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों के दंगा भड़काने के कोशिशो को रोकने के लिए उनकी प्रशंसा की. मादुरो ने दर्जनों अधिकारियों को पदोन्नत भी किया. साथ ही अपने सबसे लंबे समय तक रक्षा मंत्री रहे व्लादिमीर पाडरिनो लोपेज को सम्मानित किया.

चुनावी जीत की देनी होगी गारंटी

इस रैली के दौरान मादुरो ने कहा कि वेनेजुएला का भविष्य हमारी जीत पर निर्भर करेगा. यदि हम फासीवादियों द्वारा शुरू किए गए खून खराबा और गृह युद्ध से बचना चाहते हैं तो हमें अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत की गारंटी देनी होगी. मादुरो के साथ शीर्ष नेतृत्व मजबूती से खड़ा है.

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल हर्नांडेज लारेज ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक फोटों पोस्ट की थी, जिसमें विपक्षी नेता मचाडो को एक सफेद बोर्ड के सामने बोलते हुए नजर आ रहे है. पोस्टर में वह कथित तौर पर सशस्तर बलों को खत्म करने का आह्वान कर रही हैं. हालांकि, एक मीडिया समूह का कहना है कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है. वहीं, मचाडो ने भी इस तस्वीर को फर्जी बताया है.

इसे भी पढ़ें:- India-Nepal Tention: चीन समर्थक ओली ने भारत के इलाकों पर किया अपना दावा, दोनों देशों के बीच बढ़ा विवाद

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version