Venezuela: वेनेजुएला में 10 दिन के लिए ब्‍लॉक ‘X’, जानिए क्यों राष्ट्रपति मादुरो ने लिया ये फैसला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela:वेनेजुएला में मौजूदा समय के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ वेनेजुएला में 10 दिनों के लिए ब्लॉक करने का फैसला लिया है. मादुरो यह बयान एक्स के संस्थापक एलन मस्क के दोबारा चुनाव के खिलाफ प्रतिक्रिया देने के बाद सामने आया है.

तीसरी बार राष्ट्रपति बने मादुरो

दरअसल, निकोलस मादुरौ लगातार तीसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति नियुक्‍त किए गए है. हालांकि इससे पहले यानी 11 साल से वो सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं. लेकिन इस बार विपक्षी नेताओं और दलों के एकजुट होने के चलते राष्ट्रपति मादुरो को पहली बार सबसे कठिन चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है.

इस चुनाव में मादुरो के मुख्य प्रतिद्वंद्वी 74 वर्षीय एडमंडो गोंजालेज उरुतिया थे. करीब दो करोड़ रजिस्‍टर्ड मतदाताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को 51 प्रतिशत वोट मिले. वहीं, विपक्ष के नेता एडमुंडो गोंजालेज को 44 प्रतिशत मत से ही संतोष करना पड़ा.

विपक्षी उम्मीदवार गोंजावेज ने दी चुनौती

वहीं, अब विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज उनकी जीत को चुनौती दे रहे हैं. गोंजालेज और विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो का दावा है कि चुनाव में उन्‍हें 70 फीसदी से अधिक टैली शीट मिली हैं और वे गोंगालेज को मादुरो से आगे दिखाते हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वावेनेजुएला सरकार से राष्ट्रपति चुनाव का मतदान डेटा जारी करने का आह्वान किया है.

विपक्ष ने किया मादुरो का विरोध

इतना ही नहीं राष्‍ट्रपति चुनावों के परिणामों के आने के बाद विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज के समर्थन में हजारों समर्थकों ने राजधानी कराकस में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालयों के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन भी किया. वही, मादुरो के सहयोगी द्वारा टेलीविजन पर विपक्षी नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते हुए भी देखा गया. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन में अबतक 11 लोगों की मौत होने की भी खबर भी सामने आ चुकी है.

इसें भी पढें:- बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए भारतीय उच्चायुक्त, पीएम मोदी ने भी यूनुस को दी बधाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version