अलगाववाद को बढ़ावा…हथियार के रूप आतंकवाद का इस्‍तेमाल, पुतिन ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vladimir Putin: रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से संघंर्ष जारी है. दोनों देश लगातार एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहे है. इसी बीच खबर सामने आई थी कि मॉस्‍को शांति वार्ता के लिए तैयार है. वहीं, अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम देश रूस में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं.

रूस ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना

दरअसल, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बेलारूस की राजधानी मिंस्क में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि किसी को इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की गतिविधियों की कोई परवाह नहीं है, जब तक वह रूस के खिलाफ काम कर रहा है. मॉस्को में विस्फोट हुए और अब भी हो रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा. सब कुछ ठीक माना जाता है, जब तक वह रूस के खिलाफ हो.

आतंकवाद को एक हथियार की तरह किया इस्‍तेमाल

उन्‍होंने आगे कहा कि ऐसा पहले भी हुआ है, जब पश्चिम देश सामूहिक रूप से हमारे देश में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे थे. उन्होंने रूस के खिलाफ लड़ाई में आतंकवाद को एक हथियार के रूप में उपयोग किया. बता दें कि रूसी राष्‍ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है ज‍ब रूस और पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर टकराव लगातार जारी है.

इसे भी पढें:-मंदिर पर बुलडोजर एक्शन: भारत की आपत्ति के बाद बैकफुट पर आया बांग्लादेश, कहा- सरकार पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version