Volcanic Eruption: आइसलैंड में फिर फटा ज्वालामुखी, 3 साल में 11वीं बार हुआ भीषण विस्फोट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Volcanic Eruption: आइसलैंड में एक बार फिर से ज्वालामुखी विस्फोट होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन साल में यह 11वीं बार है जब आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है, हालांकि इसका एक वीडियों भी सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी.

आइसलैंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आइसलैंड का एक ज्वालामुखी बुधवार यानी 20 नवंबर को फिर से फटा है, इस दौरान काफी ऊचाई तक लावा के फव्‍वारें और धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसे लाइव फ्रॉम आइसलैंड वेबसाइट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. हालांकि यह विस्‍फोट पिछली बार के हुए विस्‍फोटों के अपेक्षा छोटा था, जिसके कारण हवाई यातायात या महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में इस विस्फोट से कोई परेशानी नहीं हुई है.

आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट

हालांकि अधिकारियों ने प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में गैस की चेतावनी दी है, जिसमें पास का शहर रेक्जाविक भी शामिल है. वहीं, आइसलैंड के मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि विस्फोट के पहले संकेत पृथ्वी की पपड़ी से मैग्मा के निकलने से एक विशाल जमीनी दरार के खुलने से ठीक 45 मिनट पहले दर्ज किए गए थे, जिसकी लंबाई अब लगभग 3 किमी (1.9 मील) होने का अनुमान है.

अधिकारियों ने पहले ही दी थी चेतावनी

अधिकारियों ने पहले ही ज्वालामुखी गतिविधि की चेतावनी दी थी. क्‍योंकि राजधानी रेक्जाविक से करीब 30 किमी (20 मील) दक्षिण-पश्चिम में रेक्जानेस प्रायद्वीप के नीचे मैग्मा जमा हो गया था, जहां सबसे हालिया विस्फोट 6 सितंबर को ही समाप्त हुआ था. वहीं, मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया है कि हाल के हफ्तों में भूकंपीय गतिविधि में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है.

इसे भी पढें:-उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा- वॉशिंगटन का रवैया आक्रामक और शत्रुतापूर्ण

Latest News

IND vs PAK: भारत को ललकारने वाले साहिबजादा फरहान ढेर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

IND vs PAK: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में...

More Articles Like This

Exit mobile version