ENG vs IND: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हो सकता है ये दिग्गज खिलाड़ी!

New Delhi: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा है. बता दें कि टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आखिरी मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर को दूसरे वनडे में चोट लगी थी. सुंदर ने टीम इंडिया के लिए सीरीज के पहले मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. पहले मुकाबले में सुंदर ने दमदार अर्धशतकीय पारी के साथ विकेट भी हासिल किए थे. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है.

शुभमन गिल की बढ़ गई टेंशन

ऐसे में उनके चोटिल होने से निश्चित रूप से कप्तान शुभमन गिल की टेंशन बढ़ गई है. चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर सीरीज के दूसरे मैच में बॉलिंग भी नहीं कर पाए थे, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा. टीम इंडिया पहले ही ऑलराउंडर की कमी जूझ रहा है. इस तरह अब सुंदर के चोटिल से परेशानी और बढ़ गई है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हैं.

सीरीज में वापसी के लिए तैयार

हार्दिक पंड्या को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वह वापसी के लिए तैयार थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें ट्रेनिंग दौरान फिर से चोट लग गई, जिसके कारण वह इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो गए. हार्दिक के चोटिल होने से टीम में नितीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नितीश मैदान पर भी उतरे थे, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के रवाना होने से पहले ये खबर आई कि नितीश चोटिल हैं और पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण वह टीम से बाहर हो गए. इन दोनों के चोटिल होने के कारण शिवम दुवे को फिलहाल पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभानी पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें. शामली: CM योगी ने कहा- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग से बचें, अनुशासन बनाए रखें, कांवड़ियों से की ये अपील

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version