पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, तूफानी गेंदबाज जोसेफ को नहीं मिली जगह

New Delhi: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में तूफानी गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को जगह नहीं मिली है. वहीं युवा स्पिनर कर्क मैकेंजी को पहली बार टीम में मौका दिया है. वेस्टइंडीज 25 जुलाई से अपने घर में पाकिस्तान की मेजबानी करेगा. पहला टेस्ट मैच टारूबा में 29 तारीख तक खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच दो से छह अगस्त के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.

जोसेफ को टीम में जगह नहीं मिली

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अल्जारी जोसेफ को टीम में जगह नहीं मिली है. जोसेफ मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी टीम के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. हालांकि दाएं हाथ का ये बल्लेबाज शनिवार से शुरू हो रही सीरीज में निजी कारणों से दिखाई नहीं देगा. उनके न होने से बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशॉप को टीम में जगह मिली है.

घरेलू क्रिकेट लगातार प्रभावित

वह पहली बार टीम में आए हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित किया है और इसी कारण उन्हें टीम में जगह मिली है. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा करने वाले टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज कर्क मैकेंजी की भी टीम में वापसी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1.0 से जीच हासिल की थी. इस सीरीज में टीम का हिस्सा रहे एंडरसन फिलिप को टीम से बाहर कर दिया गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन

श्रीलंका को हरा वेस्टइंडीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर आ गई है और अब उसकी कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर अपनी स्थिति बेहतर करने की है.

वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेलो वारिकेन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशॉप, तेगनारायण चंद्रपॉल, जोशुआ डी सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शे होप, आमिर जांगू, शामार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, कर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच, जेयन सील्स.

इसे भी पढ़ें. इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला, सात धमाकों के बाद दिखा धुएं का गुबार

Latest News

दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव के संकेत? जानें आज आपके शहर में कितने रुपये में हो रही बुकिंग

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले घरों में पकवान बनाने से लेकर मिठाइयों की दुकानों और रेस्तरां तक, गैस...

More Articles Like This

Exit mobile version