कौन हैं नाहिद इस्लाम? जिसके नेतृत्व में बांग्लादेश में हुआ इतना बड़ा प्रदर्शन

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Who is Student leader Nahid Islam: बांग्लादेश में पिछले करीब एक महीने से आरक्षण विरोधी और सरकार विरोधी आंदोलन चल रहा है. आरक्षण विरोध आंदोलन ने धीरे-धीरे हिंसात्मक प्रदर्शन का रूप ले लिया. सोमवार को स्थिति इतनी भयावह हो गई कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भाग गईं. बताया जा रहा है कि उन्होंने देशभर में हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दिया है. इस बीच आपको बताते हैं कि बांग्लादेश का वह छात्रनेता कौन है जिसके नेतृत्व में इतना बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला है.

दरअसल, छात्र नेता नाहिद इस्लाम के नेतृत्व में देशभर में प्रदर्शन हुए. यह प्रदर्शन स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के लिए देश की आरक्षण नीति में सुधार की मांग को लेकर था. कुछ दिनों में यह प्रदर्शन काफी बढ़ा और आंदोलन ने देखते ही देखते शेख हसीना के इस्तीफे की मांग करने वाले सरकार विरोधी आंदोलन का रूप ले लिया. देश में इस विरोध ने हिंसा का रुप ले लिया.

यह भी पढ़ें: शेख हसीना के सुरक्षा की गारंटी, भारत के लिए खतरे की घंटी; जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

प्रदर्शनकारियों ने देश भर में लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन किया और सोमवार को बांग्लादेश के पीएम आवास पर धावा बोला. इससे पहले शेख हसीना ने इस्तीफा दिया और वह देश छोड़कर चली गईं. शेख हसीना के जाने के बाद विरोध प्रदर्शनकारियों ने जनांदोलन की जीत की घोषणा की.

आइए आपको छात्र नेता नाहिद इस्लाम के बारे में कुछ बातें बताते हैं, जिसके नेतृत्व में बांग्लादेश में छात्रों ने सरकारी नौकरियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा.

कौन हैं छात्र नेता नाहिद इस्लाम

दरअसल, नाहिद इस्लाम फिलहाल ढाका विश्वविद्यालय में सोशियोलॉजी विभाग का छात्र हैं. इसी के साथ वह मानवाधिकार रक्षक के रूप में अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं. नाहिद भेदभाव के खिलाफ छात्र आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वयकों में से एक के रूप में काम करते हैं. उन्होंने बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली में सुधार की मांग करने वाला एक छात्र-नेतृत्व वाला विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

बता दें जून 2024 में बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा युद्ध के रिटायर और स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए 30 प्रतिशत कोटा बाहल करने के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद बांग्लादेश में यह आंदोलन शुरू हुआ था.

शेख हसीना के खिलाफ रहे हैं नाहिद

बता दें कि नाहिद इस्लाम शेख हसीना की पार्टी, अवामी लीग के खिलाफ हमेशा स्पष्टता से अपनी बात रखते रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने शेख हसीना की पार्टी के समर्थकों को सड़कों पर तैनात “आतंकवादी” बताया है. हाल के दिनों में उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित किया था और कहा था कि छात्रों ने “आज लाठियां उठा ली हैं” और अगर लाठियां काम नहीं करतीं तो वो “हथियार उठाने” के लिए तैयार हैं.

द प्रिंटलाइंस- 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version